
बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) तखतपुर की विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती डॉ रश्मि आशीष सिंह ने छत्तीसगढ़ की शान कानन पेंडारी जू के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मो.अकबर को गत दिवस एक पत्र लिखकर 29 करोड़ रु. की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया है, उक्ताशय की जानकारी वायरलेस न्यूज़ को मोबाइल पर जानकारी दी।
तखतपुर की विधायक श्रीमती डॉ रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि कानन पेंडारी मीडियम जू मेरे विधानसभा के अंतर्गत आता है यदि आदरणीय मुख्यमंत्री इस कार्य को स्वीकृति दे देते है तो मेरे विधानसभा के लोगों को रोजगार भी मिलेगा साथ ही वर्षों से लम्बित कार्य को प्रारंभ भी किया जा सकेगा।
डॉ रश्मि ने कहा कि राष्ट्रीय जू प्राधिकरण का एक गाइडलाइंस है कि वन्यजीवों को चिड़ियाघर में पिंजड़े में बंद नही किया जा सकता है जबकि यहां पर सभी शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्यजीव पिंजड़े में ही रखा गया है , तब हमने बिलासपुर के डीएफओ कुमार निशांत को वन्यजीव को खुले में रखने का सुझाव दिया और उन्होंने भी की प्राधिकरण की यही गाइडलाइंस है ।
तब उन्होंने एक सौन्दर्यकरण एवं विस्तारीकरण करने को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया जिस पर मैंने आदरणीय मुख्यमंत्री जी को प्रस्ताव के साथ पत्र भी लिखा है एवं हो सके तो ब्यक्तिगत तौर पर मिलकर बात रखूंगी।

डीएफओ बिलासपुर श्री कुमार निशान्त ने बताया कि हमने आदरणीय विधायक जी को हमने कानन पेंडारी के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया है।
प्रस्ताव में मांसाहारी वन्यजीव व्हाइट टाइगर एवं लायन के लिए खुले आसमान में बड़े एरिया में रखा जाएगा उसके लिए नए सिरे से केज तैयार किए जाएंगे जब उन्हें खाना खाने की जरूरत हो तब केज में जाकर खाना खा सकेंगे। उसी प्रकार शाकाहारी वन्यजीव जैसे भालू, हिरण पार्क ,बायसन पार्क खुले में रखने का प्रस्ताव भेजा है जिससे पर्यटकों को भी वन्यजीवों का सफारी दर्शन गाड़ियों में बैठ दर्शन कर लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए जू के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है ,जू से लगे रोपणी को भी शामिल किया जा सकता है,और शासन को कोई अतिरिक्त भूमि के लिए नहीं उठानी पड़ेगी।

प्रस्ताव में आकर्षक सेल्फीजोन बनाने का सुझाव भी भेजें है , अलग से फूड जोन भी बनाया जाएगा, इसके अलावा और बहुत से निर्माण कार्य जैसे पुराने हो चले वन्यजीव के केज निर्माण भी शामिल है।
जू के पास अपना भूमि कुल 107.667 क्षेत्रफल में है। जिसमें रोपणी , अरन्यायिका, और उत्सव वाटिका भी शामिल है।
कानन जू के पास कुल 170 वन्यजीव नर-मादा में उपलब्ध है जिससे शासन को दूसरे जगह से वन्य जीव मांगने की आवश्यकता भी नही पड़ेगी हमारे पास पर्याप्त वन्यजीव उपलब्ध हैं।
कानन पेंडारी नेशनल हाईवे क्रमांक 130 A के बगल में स्थित है यदि शासन की अनुमती प्राप्त हो जाती है तो पर्यटकों का आना भी निर्बाध जारी हो सकेगा। और जू का रेवेन्यू में इजाफा भी हो सकेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा देने एवं अंतिम रूपरेखा देने रायपुर वन मुख्यालय से वन्यजीव पीसी सीएफ श्री नरसिम्हा राव जी आगामी 10 जून को बिलासपुर भी पहुंच रहे है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

