जांच की जाएगी अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर होगी कार्यवाही – राजीव बत्रा
जगदलपुर 04 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा की !अभी निर्माण पूरा ही नहीं हुआ और जगह-जगह पड़ने लगी दरारें।
जगदलपुर। संभाग के सबसे बड़े और पुराने पीजी कॉलेज परिसर में साइंस डिपार्टमेंट की बिल्डिंग के रेनोवेशन और बिल्डिंग को नया बनाने का काम चल रहा है। लॉकडाउन के बीच अभी यहां काफी निर्माण करवाया गया और साइंस डिपार्टमेंट की बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार हो गई, लेकिन बिल्डिंग का उपयोग छात्र कर पाते इससे पहले ही बिल्डिंग में जगह-जगह से दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसे में यहां काम की गुणवत्ता पर सवाल है की बिल्डिंग निर्माणधिन अवधी में आखिर निरक्षण अधिकारी किस आधार पर गुणवत्ता को हरी दी । निर्माण शुरू और समाप्त करने का निर्णय लिए इस फेक्टर पर भी जांच होना चाहिए ,कही ऐसे निर्माण भ्रष्टाचार का तो बली नहीं चढ़ रहा है ! उक्त खबर के आर्टिकल अनुसार इस मामले में पीडब्लूडी के ईई राजीव बत्रा का कहना है कि वे खुद मौके पर जाकर बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद यदि बिल्डिंग में कोई कमी पाई जायेगी तो संबंधितों पर कार्रवाई की जायेगी। तो क्या निर्माणधीन अवधी में निरक्षण किए यह बिल्डिंग बन गई और अगर बैगेर निरक्षण के यह बिल्डिंग बनी है तो ठेकेदार एवं निरक्षण अधिकारी और सम्बंधित निर्माणधीन बिल्डिंग के इंजिनियर पर भी जांच होना चाहिए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी यह मामले को लेकर जिलाधिकारी बस्तर को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने का निवेदन करेगी और साथ ही अन्य सभी निर्माणों की भी बारीकी से जांच करवाएंगे, लेकिन परिसर में विद्यार्थियों की स्तेमाल हेतु बिल्डिंग पे भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

