रायगढ़।पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अन्तर्गत ग्राम जगड़ा में रहने वाला दिलीप लकडा उम्र 34 वर्ष द्वारा दिनांक 03/06/2021 को चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/06/2021 को अपने CD डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AM7951 में गांव के ललित पन्ना के साथ नहाने नाला गया था । नाला के पास सुबह करीब 11:00 बजे बस्ती तरफ से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आया और इन्हें देखकर मोटर साइकिल को रोककर पेट्रोल खत्म हो गया है कहकर पेट्रोल मांगा तो उसे नाम पता पूछे तो अपना नाम विनोद पन्ना जमनीपाली कोरबा का रहने वाला बताया । ये लोग उसे अपने मोटरसाइकिल से आधा लीटर पेट्रोल निकाल कर दिये तो वह और पेट्रोल मांगने लगा तो तब दिलीप और नहीं दे सकते बोले जिस पर विनोद पन्ना झगड़ा करने लगा और अपने बैग से टांगी से निकाल कर इनके मोटरसाइकिल के टंकी को मारने लगा , जिसे मना करने पर पेट्रोल क्यों नहीं दे रहे हो कहते मारने के लिए दौड़ आया तो ये लोग भागे । उसी समय इनके पहचान के बबलू उर्फ जयप्रकाश यादव टीवीएस अपाचे 180 मोटरसाइकिल में रूबिन तिर्की, प्रकाश किस्पोट्टाटा के साथ से वहां आया जिन्हें भी झगड़ा कर टांगी से मारने के लिए दौड़ाने लगा, उनके वहां से भागने के बाद *विनोद पन्ना* उन दोनों के मोटर सायकल को आग लगा दिया । दिलीप लकड़ा के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 102/2021 धारा 435 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

