रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल गुरुवार की शाम जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम नावापाली पहुँचे।यहाँ उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री डॉ.नायक को श्रद्धांजलि दी।स्व.डॉ.नायक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसी तरह रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक व उनके परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और उनके परिवार को इस घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने दिवंगत श्री नायक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से से प्रार्थना की और कहा कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें।अपने शोक संदेश में माननीय मंत्री जी ने कहा कि डा नायक जी एक बहुत ही सक्रिय और लोकप्रिय ब्यक्ति थे तथा उनको सभी जानकारियां मौखिक याद रहती थी मेरे पिताजी के साथ दोनों मंत्री थे ऐसे ब्यक्तियों का भरपाई नहीं किया जा सकता
इस मौके पर प्रमुख रूप से बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल,सरिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव,नगर निगम रायगढ़ के पूर्व सभापति शेख सलीम नियारिया,पार्षद रत्थु जायसवाल,लक्ष्मीनारायण साहू,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरजीत विक्की आहूजा सहित अन्य उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

