महंगाई के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
नगर विधायक शैलेश पांडेय ने किया केंद्र की मोदी सरकार का विरोध
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में किया गया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर विधायक शैलेश पांडेय ने अपने कार्यालय के बाहर बैठकर महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। महंगाई का विरोध करते हुए नगर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि 70 सालों में महंगाई इतनी ऊपर नहीं गई, ना ही पेट्रोल डीजल का इतना रेट बढ़ा और ना ही केरोसिन गैस का इतना रेट बढ़ा, ना ही पूरे देश में इतना हाहाकार मचा, पिछले 7 सालों में मोदी सरकार के राज में लोगों पर अत्याचार किया गया है, लंबे लंबे वादे कर दूसरी बार सत्ता में आए मोदी सरकार ने जनता को फिर से अंगूठा दिखाया, जिस तरह कोरोना महामारी ने लोगों की जान ले ली, व्यापारियों के व्यापार खत्म कर दिए, यह सब केन्द्र की नाकाम सरकार के कारण हुआ है, किसानों की हालात भी खराब हुई हैं, गरीब और गरीब होते जा रहा है, पहले नोटबंदी उसके बाद जीएसटी और महंगाई ने लोगों को मार दिया है, व्यापार को चौपट कर दिया है, छोटे व्यापारी कर्ज के तले दब गए हैं, करोड़ों रुपए सिर्फ प्रचार प्रसार में खर्च किए जा रहे हैं, हकीकत इससे कोसों दूर है आज पेट्रोल और डीजल 100 रूपये के करीब पहुंच गए हैं फिर भी मोदी सरकार चुप बैठी है ये देश का बड़ा दुर्भाग्य है कि यहां डीजल पेट्रोल चाहे खाने का तेल हो हर चीज पर महंगी हो गई है, और महंगी होती जा रही है, जब देश का प्रधानमंत्री सेवा छोड़कर व्यापार करने लगे यही हाल रहेगा केंद्र में बैठे मोदी सरकार ने अपने दोनों पूंजीपति दोस्त अंबानी और अडानी को खुश करने के लिए देश की जनता का गला काटने में कमी नहीं कर रही है, इस महंगाई से केवल कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता ही परेशान नहीं हो रहे हैं बल्कि सभी दल के इस देश का हर नागरिक परेशान है, प्रत्येक नागरिक की जेब में सीधा-सीधा डाका पड़ रहा है,
नगर विधायक शैलेश पांडेय ने किया केंद्र की मोदी सरकार का विरोध
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मंहगाई का विरोध करती है और करती रहेगी, जरूरत पड़ने पर एक जन आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी जनता की आवाज बुलंद कर दिल्ली में गूंजेगी, हमारी प्रदेश सरकार ने जो जनता से वादा किया था वह सब एक-एक करके पूरे करते जा रही है और इसी का उल्टा केंद्र सरकार कर रही है, जनता के हित के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आवाज उठाते रहे हैं हैं और उठाते रहेंगे हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता पंकज सिंह, पार्षद रामाशंकर बघेल, अब्दुल खान, जुगल गोयल, एल्डरमैन काशी रात्रे, अखिलेश गुप्ता, दीपांशु श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष मोती थावरानी, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रेहान रजा, शाश्वत तिवारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

