जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़):-आज 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कुनकुरी के द्वारा एक वर्चुअल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान,कुनकुरी के द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम माननीय विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें कुनकुरी के अलावा दुलदुला एवं फरसाबहार के शिक्षा अधिकारी,प्राचार्य,शिक्षक और विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी,कुनकुरी श्री एस.आर.साव के स्वागत उद्बोधन किया।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन पर खुशी जताते हुए एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जशपुर जिले की हरियाली विलुप्त होती जा रही है जिसके परिणामस्वरूप तापमान में वृद्धि,अनियमित वर्षा एवं भूजल स्तर में गिरावट परिलक्षित हो रहे हैं जो अत्यंत चिंता का विषय है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ग्राम पंचायतों को वृक्षारोपण हेतु दी जा रही दस हजार रुपये की राशि के लिए उनका आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि कुछ वर्षों में हम पुनः अपने जिले की हरियाली को कायम करने में सफल होंगे।
कार्यक्रम को जशपुर जिले के प्रगतिशील युवा किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अरविंद साय ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे पर्यावरण के महत्व को समझें और इसको बेहतर बनाने के लिए तत्परता से कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता संकल्प श्री अरविंद मिश्रा ने तथा क्विज़ का संचालन व्याख्याता संकल्प श्री दिलीप यादव ने किया।कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य संकल्प कुनकुरी श्री युधिष्ठिर कैवर्त के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।
इस प्रतियोगिता में कुनकुरी विकासखंड के छः शासकीय यथा चार अशासकीय विद्यालयों से कुल 80 छात्र छत्राओं ने भाग लिया।इस क्विज़ प्रतियोगिता में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बंदरचुवाँ प्रथम,शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान,कुनकुरी द्वितीय तथा लोयोला उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

