(अनिल मेसर्स की रिपोर्ट)
जानकर हैरानी होगी के बलरामपुर जिले के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने यह कारनामा कर दिखाया है जहां सड़क 1 वर्ष पूर्व बोर्ड तो लगा दिया गया है जिस पर स्पष्ट दिनांक लिखा गया है कि कार्य प्रारंभ हो चुका है पर जमीनी हकीकत कोसों दूर है यह सड़क वाड्रफनगर से रजखेता होते हुए कछिया तक बनी थी परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ ना होना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील क्षेत्र में बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का बोर्ड 1 वर्ष पूर्व लगाया गया है परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क पर किसी भी तरह की कोई हलचल नजर नहीं आ रही है वही इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग आर के घोसले से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ठेकेदार के द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा 1 वर्षों तक कार्य प्रारंभ ना होना कई तरह के संदेशों को उत्पन्न करता है वही गौरतलब करने वाली बात यह है इस सड़क में 24 पुल पुलिया एवं रपता पुलिया का निर्माण होना है वही इस सड़क के बनने से जिला बलरामपुर व ब्लाक वाड्रफनगर मुख्यालय की दूरी में 40-एवं 15 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी जिससे आसानी से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने में सहूलियत होगी परंतु विभाग की लापरवाही एवं ठेकेदार की मनमानी का खामियाजा है कि 1 वर्षों बाद भी यह सड़क बरसात के दिनों में चलने लायक नहीं है यह सड़क पूर्व में भी डब्ल्यूबीएम सा पुलिया निर्माण स्वीकृत हुआ था जो आधा अधूरा बनकर भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ चुकी है ग्रामीणों को सड़क की स्वीकृति होने से बेहद खुशी हुई थी और उन्हें विश्वास था कि बहुत जल्द उनकी सड़क बन जाएगी और उन्हें आवागमन में काफी मदद मिलेगी वहीं सड़क के बन जाने से वाड्रफनगर क्षेत्र वासियों के लिए जिला मुख्यालय लगभग 35 से 40 किलोमीटर की कमी पर होगा वही 1 घंटे की दूरी कम हो जाएगी दूसरी ओर इस सड़क के निर्माण से ब्लॉक मुख्यालय की भी दूरी कम हो जाएगी ग्रामीणों को 10 से 15 किलोमीटर कम चक्कर लगाकर ब्लॉक मुख्यालय तक आना होगा दोनों दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है परंतु विभागीय लापरवाही का नतीजा है कि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है जबकि रिकॉर्ड में यह सड़क 1 वर्षों से बन रहा है अब देखने वाली बात होगी कि इस सड़क पर क्या विभाग के नींद खुलेगी और ग्रामीणों को पक्की सड़क मिलकर आवागमन सुलभ हो पाएगा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

