सफाई गैंग करेगी लगातार 4 दिनों तक सफाई-महापौर
काली मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन तक का रास्ता क्लियर होगा मजबूत सीसी संरचना से-कमिश्नर
रायगढ़ प्री मानसून नाला निरीक्षण दौरान
महापौर जानकी काट्जू एवम निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय अपने टीम के साथ पैठु डबरी नाला के सफाई निरीक्षण में पहुँचे। बरसात से पहले रायगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के सभी उन जगहों को चिन्हित किया गया जहां जहां जलभराव की शिकायत हर बरसात में मिलती है और उसके मद्देनजर शहर के सभी बड़े एवं छोटो नालों की साफ-सफाई लगातार की जा रही है। जिसकी मॉनिटरिंग भी लगातार महापौर आयुक्त एवं अन्य अधिकारी कर रहे हैं।
रायगढ़ की वर्षों पुरानी पैठु डबरी स्टेशन चौक बंगाली पारा हर बरसात में जलमग्न हो जाता है वहां स्थित बड़े नाले की साफ-सफाई भी इस वर्ष निगम द्वारा कराई जा रही है जिस का निरीक्षण करने आज सुबह महापौर आयुक्त एवं निगम के अधिकारी वार्ड नंबर 18 पहुंचे।
जहां सफाई दरोगा द्वारा टीम लगाकर बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है तथा निरीक्षण के दरमियान नाले के ऊपर अवैध कब्जे की शिकायत भी आयुक्त को मिली जिस कब्जे के कारण नालों की साफ सफाई में काफी दिक्कत आ रही है तत्काल आयुक्त ने कब्जे को हटाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए साथ ही एक खाली प्लॉट में मकान मालिक द्वारा मलमा डम कराया गया था जो बरसात के पानी के साथ बढ़कर नाले में आ रहा था जिसकी साफ सफाई करवा कर पूरा खर्च संबंधित जमीन मालिक से लेने के निर्देश भी आयुक्त ने अधिकारियों को दिए।
निश्चित तौर पर जिस प्रकार से नालों की साफ सफाई हो रही है और महापौर आयुक्त के सक्रियता से उनके लगातार निरीक्षण से इस वर्ष तो रायगढ़ की जनता को जलभराव से निजात जरूर मिलेगी।
महापौर जानकी काटजू ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि पैठु डबरी नाला जाम हो चुका है इसलिए हम आज निरीक्षण में आए यहां लगातार तीन-चार दिन सफाई की जरूरत है जिसे निगम के गैंग कर रहे हैं ताकि जनता को जलभराव का सामना ना करना पड़े निगम द्वारा बरसात से पूर्व नाला एवं नालियों की सफाई विगत 15 दिन पहले ही चालू किया जा चुका है जहां गाड़ी नहीं जा रही वहां गैंग लगाया जा रहा है सर्व संसाधन से लेश निगम के सफाई टीम लगातार नाला सफाई का काम कर रही है वार्ड के निवासी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी नारायण घोरे भी इस समस्या के लिए मुझे बताये थे आज वह हमारे साथ रहकर इस सफाई कार्य एवं निरीक्षण में उपस्थित रहे।
नगर निगम आशुतोष पांडेय ने बताया कि पैठु डबरी को जो मैंने एक साल में जाना है यह ज्योग्राफिकल समस्या है बाउल लाइक स्ट्रक्चर है यहां पर पानी भर तो जाता है पर निकलता नहीं है इसलिए हम पूरी तरह से इसे सूखा नहीं सकते यह जरूर है कि जो पानी का आवागमन है उसका समय कम कर सकते हैं जिसके कारण हमारे यहां जितने भी निवासी हैं उन्हें बहुत प्रॉब्लम होती है आज महापौर मैडम के नेतृत्व में हमारी टीम यहां आई थी लगातार दो-तीन दिन से हमारे गैंग यहां ऑपरेट कर रहे हैं उनसे सफाई भी की जा रही है इसके साथ ही कलेक्टर सर के सीएसआर फंड से 49 लाख का सैंक्शन मिला है जो कि हम टेंडर लगाकर काली मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन तक का रास्ता क्लियर करेंगे मजबूत सीसी संरचना वहाँ बनाएंगे साथ ही वहां पर भ्रमण दौरान व्यक्ति के द्वारा मलमा गिराए जाने की जानकारी मिले उसे उठाने को कहा गया और वह तैयार है उसके लिए हमने सब इंजीनियर सूरज देवांगन को निर्देशित किया आज उसे क्लियर करें ब्यय की राशि उससे ली जाए इसके साथ ही यहां जो छोटी मोटी नालीया है जो पैसेज है जहां पानी भर जाता है उसे क्लियर करने के निर्देश दिए हैं पैठु डबरी हर साल जलमग्न हो जाता है इस साल कोशिश करेंगे कि समस्या कम से कम हो जो की प्रमुख दायित्व है और सीसी नाला बना ले साथ ही जाम नालियों को साफ करा ले व्यवसायिक रूप से अतिक्रमण को भी हटाने की कार्यवाही की जाएगी कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिया गया है वह स्थल पर विजिट करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

