रायगढ।थाना कोतवाली रायगढ में शिकायतकर्ता लक्ष्मीकांत द्विवेदी पिता कमलाधर द्विवेदी उम्र 25 वर्ष निवासी प्रेमप्रताप कालोनी रायगढ़ के शिकायत पत्र की जांच पर अनावेदक निखिल अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल निवासी-गुलमोहर कलोनी बेलादुला, रायगढ़ के विरूद्ध आपराधिक अभित्रास (507 IPC) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । शिकायत जांच दौरान शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि निखिल अग्रवाल इससे द्वेष रखता है । इसी कारण का निखिल अग्रवाल दिनाक 07.12 2020 को मरीन ड्राईव में बोल्डर से सिर में मारा था । निखिल अग्रवाल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने पर उसका मनोबल और बढ़ गया है और वह दिनांक 22.04.2021 की रात लगभग 11:30 बजे अपने मोबाईल से कल कर गंदी-गंदी गलियां और परिवार समेत मार देने की धमकी दिया , अगले दिन फिर से कॉल कर गाली गलौच कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ निगरानी रखने के कारण शिकायत पत्र कार्यवाही के लिये दिया गया है। शिकायत जांच पर अनावेदक निखिल अग्रवाल के विरूद्ध अप.क्र. 721/2021 धारा 507 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

