🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी तमनार पुलिस के हत्थे

On: June 5, 2021 3:54 PM

रायगढ।थाना तमनार में दिनांक 04/06/2021 को थानाक्षेत्र की नाबालिग बालिका उसके घर के समीप रहने वाले अभिमन्यु सारथी के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध में बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पीडिता बताई कि पढाई छोड़ने के बाद घर के काम में मां क हाथ बंटाती थी । उसके घर के समीप रहने वाले अभिमन्यु सारथी को बचपन से जानती है । अभिमन्यु विवाहित है, बावजूद इसके करीब एक साल पहले से शादी करूंगा कहकर पहले से काफी ज्यादा बातचीत करने लगा और बार-बार मिलने जुलने लगा । पिछले साल अक्टूबर महीने में अभिमन्यु घुमाने के लिए ग्राम भालूमुडा ले गया, जहां से वापस आते समय जंगल में शादी करूंगा कहकर ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिये डराता धमकाता और चोरी-छिपे संबंध बनाता था । दिनांक 02.06.2021 को अभिमन्यु, बालिका के घर आकर बालिका को अपने साथ चलने के लिये बोला, बालिका मना की तो घरवालों से लडाई-झगडा किया । बालिका थाने में अभिमन्यु सारथी द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 175/2021 धारा 376,506 भादवि 4, 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी *अभिमन्यु सारथी उम्र 35 वर्ष निवासी तमनार* को गिरफ्तर कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment