🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण करने पर संसदीय सचिव मिंज ने सभी का किया आभार,60 हजार से अधिक पौधे रोपे गए

On: June 6, 2021 2:34 PM

वृक्षारोपण में महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई

जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़)
संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने 5 जून वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जनता ,सरपंच ,सचिव अधिकारी ,कर्मचारी ,नागरिकगण,कांग्रेस के पदाधिकारियों ,कार्यकर्त्ता ,समस्त माताओं बहनों सभी का धन्यवाद किया है कि विधानसभा क्षेत्र में
सभी के सार्थक प्रयासों से एक अभूतपूर्व पौधरोपण की शुरुवात हुई है । जिसमें 500 प्रति पंचायत लक्ष्य के अनुसार लगभग 60000 साठ हजार से ऊपर पौधरोपण हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आप सभी के सार्थक प्रयास से अभिभूत हूँ आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ । एक अभूतपूर्व काम आप सब ने किया है । शायद पूरे राज्य में आप सभी के सहयोग से वृक्षारोपण का काम सम्भव हो सका है। सबसे ज्यादा इस वृक्षारोपण में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया

उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने निर्धारित 500 प्रति पंचायत की पौधरोपण किए है तो 60000 साठ हजार से ऊपर पौधे लगे होंगे ।अब हमारी जिम्मेदारी इन पौधों को बचाने और बड़े करने की भी है ।
हमें प्रण करना होगा इन पौधों को बचाने और बढ़ाने में लोगों को प्रेरित करना होगा । हम लोग एक कठिन कोविड के दौर से गुजर रहे है।ऑक्सीजन,पानी , जंगल
हम सब का जीवन है ।इसेबचना और बढ़ाना होगा इसकी शपथ लेनी होगी
आप सब इसे कर सकते है तभी आप सब का किया ये एक बहुत बड़ा प्रयास सार्थकता के साथ सफल होगा ।इस सफल आयोजनपर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
संसदीय सचिव यूडी मिंज ने 5 जून को वृक्षारोपण दिवस की सफलता पर एसडीएम कुनकुरी रवि रही ,एसडीएम फरसाबहार चेतन साहू,एसडीओ फॉरेस्ट निराला, जनपद सीईओ राम, कछवाहा, पीओ नायक, पीओ सरोज, पीओ नमिता,एसएडीओ,सभी बीईओ,सरपंच गण, सचिव, रोजगार सहायक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, मितानिन,एनआरएलएम,वन विभाग एवं राजस्व अमला,अपने सभी साथी गण,मीडिया के साथी गण का आभार व्यक्त किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment