🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ : शहर के बीच जुआ खेल रहे जुआरियों पर कोतवाली पुलिस की रेड

On: June 7, 2021 6:24 PM

जुआ फड पर पकड़े गये 6 जुआरियों पर जुआ एक्ट व लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज….

जुआ फड से 27,000 नगदी बरामद……

रायगढ़। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में आज दिनांक 07/06/2021 को कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के मध्य संजय कंपलेक्स के पास अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में जुआ खेल रहे 52 पत्ते के शौकीनों की घेराबंदी कर पकड़ा गया । सूचना कोतवाली टीआई को मिली थी जिस पर उनके द्वारा अपने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर रेड किया गया, मौके पर जुआ खेलते 1-पवन जायसवाल पिता जगदीश जायसवाल उम्र 40 वर्ष बोईरदादर रायगढ़ 2- लक्ष्मण भास्कर पिता मनीराम भास्कर उम्र 36 वर्ष रामभांठा रायगढ़ 3- जितेन्द्र दाते पिता सहदेव दासे उम्र 38 वर्ष रामभांठा रायगढ़ 4- मनोज सतनामी रामशीष सतनामी उम्र 40 वर्ष जूटमिल 5- राजकुमार बज्र पिता छोटे लाल बज्र 29 वर्ष रामभांठा रायगढ़ 6- दयाराम अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल रायगढ़ मिले जिनके फड एवं पास से 52 पत्ती ताश एवं *27 हजार रुपए नगद* बरामद हुए हैं । कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा *13 जुआ एक्ट एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 269, 270 भादवि* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment