फरसाबहार/जशपुरनगर।(सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़)जशपुर के जिला चिकित्सालय में करोड़ों के घोटाले मामले में पूरे मामले को रफा-दफा करने और त्रुटियों को सुधारने पूरा विभाग जुट गया है। सांसद श्रीमती गोमती साय ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर यहां खिलवाड़ किया जा रहा है और पूरा प्रशासन इस मामले के साक्ष्य और गलतियों को छुपाने में जुट गया। सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि उन्हें विश्वनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 8 जून की दोपहर आरएमओ रहे डॉ अनुरंजन हॉस्पिटल पहुंचे और सीएस की अनुमति से उन्हें महत्वपूर्ण फाइलें दे दी गई। उन्होंने कहा कि हर विभाग में फाइलों को अपडेट करने और साक्ष्यों को छुपाने आदेश जारी कर दिया गया है। पूरा अमला मामले को रफा-दफा कर रहा है और जिला प्रशासन की जांच समिति भी मामले में कार्यवाही छोड़कर करोड़ों के इस स्वास्थ्य घोटाले को दबाने में जुट गई है इसके लिए जांच समिति ने विभाग को पूरा छूट दे रखा है। श्रीमती साय ने कहा है कि सही जांच तब होती जब जांच समिति जांच दल गठित होते ही पूरे फाइलों को अपने कब्जे में कर लेती और निष्पक्षता पूर्वक जांच की जाती लेकिन ऐसा नहीं किया गया और विभाग को अपनी फाइलें दुरुस्त करने के लिए पूरा समय दे दिया गया। जशपुर अस्पताल के सीएस, स्टोर प्रभारी और पूर्व आरएमओ सभी मिलकर पूरे मामले को सुलझाने में जुटे हैं। ऐसे में अब जांच समिति के ऊपर भी जांच होनी चाहिए कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने पूरे मामले को दबाने में जो अपराध किया है इस पर जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए और यह प्रदेश स्तरीय जांच होनी चाहिए। जिससे जशपुर की मासूम जनता के साथ जो छल हुआ है और जिन लोगों ने करोड़ों रुपए गबन किए हैं उनके ऊपर कार्रवाई कर जशपुर के नागरिकों को इसका न्याय दिलाया जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

