🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसईसीएल ने सीएसआर मद से बिलासपुर ज़िले के शालाओं के बच्चों को ज्ञानवर्धक बाल पत्रिका उपलब्ध कराएगी

On: June 9, 2021 4:59 AM

बिलासपुर ज़िले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बच्चों के ज्ञान में वृद्धि तथा सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बाल पत्रिका उपलब्ध कराई जाएगी। योजना से ज़िले के सौ सरकारी विद्यालय लाभान्वित होंगे। ज़िला प्रशासन के अधीन राजीव गांधी शिक्षा मिशन (एसएसए) के मिशन डायरेक्टर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार ये विद्यालय बिल्हा एवं मस्तुरी ब्लॉक खंडों(प्रत्येक में 50 ) में स्थित हैं । गत शैक्षणिक वर्ष के आँकड़ों के अनुसार, सकल रूप से लगभग 11 हज़ार नौनिहालों को पढ़ने के लिए बाल पत्रिका मिल सकेगी।
विद्यालयों के लाभान्वित बच्चों में लगभग 90 प्रतिशत एससी/एसटी समुदाय से हैं । इन विद्यालयों में रायपुर से एक एनजीओ संगठन द्वारा प्रकाशित बाल पत्रिका “किलोल” की आजीवन सदस्यता दी जाएगी तथा इससे कम से कम आगामी 15 वर्षों तक स्कूल को प्रदाय किया जाएगा। एसईसीएल ने इस परियोजना हेतु सीएसआर मद से 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी है जिसमें 20 प्रतिशत की पहली किस्त वर्क अवार्ड जारी होने के साथ हीं दे दी जाएगी। परियोजना के माइलस्टोन के अनुसार इसे दो माह के भीतर सम्पादित कर लिया जाना है।
विदित हो कि पत्र-पत्रिकाओं का पाठन वैज्ञानिक दृष्टि से बुद्धिमता के विकास में सहायक माना जाता तथा इससे बच्चों को एक्सपोज़र प्राप्त होता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment