(वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)
नई दिल्ली। भारत में रह रहा रेडियो कॉलर वाला एक बाघ चार महीने के दौरान लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद बांग्लादेश के सुंदरबन में पाया गया। पश्चिम बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन वी के यादव ने बताया कि नर बाघ की गतिविधि को ट्रैक करने के लिए दिसंबर 2020 में रेडियो कॉलर लगाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, बाघ को पश्चिम बंगाल के बशीरहाट रेंज के तहत हरिखली शिविर के सामने हरिनभंगा जंगल से पकड़ा गया था और इसके सैटेलाइट कॉलर लगाकर 27 दिसंबर 2020 को छोड़ दिया गया था। पड़ोसी देश की अपनी लंबी यात्रा के दौरान बाघ ने कई बाधाओं को पार किया। इनमें रास्ते में पड़ने वाली कई नदियां ऐसी थीं जो कुछ एक किलोमीटर से भी अधिक चौड़ी थी। वीके यादव ने बताया कि आखिरकार सभी बाधाओं को पार करते हुए बाघ चार महीनों की अवधि में तीन द्वीपों को पार कर गया। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की अपनी चार महीने की यात्रा के दौरान बाघ किसी भी मानव आवास में नहीं गया। वीके यादव ने बताया कि भारतीय इलाके में कुछ दिन रहने के बाद बाघ ने बांग्लादेश के सुंदरबन में तलपट्टी द्वीप में प्रवेश करना शुरू कर दिया। इस दौरान बाघ ने छोटो, हरिखली, बोरो हरिखली और यहां तक कि रायमंगल जैसी नदियों को पार किया। उन्होंने बताया कि बाघ मूल रूप से बांग्लादेश से आया होगा, इससे पहले कि वन अधिकारियों ने उसे टैगिंग के लिए पकड़ लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, बाघ की अंतिम लोकेशन 11 मई को बांग्लादेश के तलपट्टी द्वीप में देखी गई थी। 11 मई के बाद बाघ के बारे में कोई अपडेट नहीं होने के संभावित कारणों पर प्रकाश डालते हुए यादव ने कहा कि हो सकता है कि उसकी गर्दन से कॉलर फिसल गया हो। उन्होंने बाघ की मौत होने के सवाल पर कहा कि रेडियो कॉलर में एक सेंसर लगा है। अगर बाघ की मौत होती है तो उन लोगों को इसका पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि रेडियो कॉलर बाघ के गले से निकल गया हो या सुंदरबन में पानी में लवणता रेडियो कॉलर को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

