बिलासपुर(विजय दूसेजा वायरलेस न्यूज़ ) विगत दिनों वसण शाह दरबार उल्हासनगर के गद्दीशीन संत परम श्रद्धेय संत परमानंद जी जज्ञासी इस संसार की जीवन यात्रा पूरी कर देवलोक में पधार गए जिससे कि उनके अनुयाई एवं संत समाज में शोक की लहर छाई है इस दौरान छत्तीसगढ़ की संत समाज की संस्था छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज बिलासपुर इकाई द्वारा साईं जी के पगड़ी रस्म पर स्थानीय वरिया राम दरबार गोंड़पारा में साईं जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी गई संस्था के बिलासपुर संभाग प्रमुख भाई साहब जगदीश जज्ञासी ने बताया की वसणशाह दरबार के शिष्य देश के साथ साथ विदेशों में भी निवासरत हैं एवं सांई के प्रति अटूट आस्था है. दरबार में प्रतिदिन अनुसार नित्य नेम पूजा आरती के बाद अरदास की गई तत्पश्चात मौन धारण कर साईं जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि के इस कार्यक्रम में नगर के सिंधी संत समाज के भाई साहब अमर वाधवानी, ग्वाल दास उदासी, अमरलाल रुपाणी, चंद्र जज्ञासी,संतोष कुमार ठकुर, ज्ञानचंद वाधवानी, के अलावा अन्य श्रद्धालुगण
उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

