रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने भी टीकाकरण अभियान में अपनी सषक्त भागीदारी सुनिष्चित कर ली है। ग्रुप की नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्सयू इस्पात स्पेषल प्रोडक्ट लिमिटेड इकाई में कर्मचारियों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। तीन दिनों से चल रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 208 कर्मचारी कोविषिल्ड की पहली डोज ले चुके है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
वैष्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जारी जंग में औद्योगिक इकाई जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने जहां लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अपने विभिन्न इकाईयों से मेडिकल आॅक्सीजन का उत्पादन एवं आपूर्ति करने में पहल दिखाई थी। वहीं अब अपने इकाईयों में कार्यरत कर्मचारियों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने टीकाकरण अभियान पर भी जोर दिया है। इसी कड़ी में रायगढ़ की नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेषल प्रोडक्ट लिमिटेड इकाई में भी बीते सोमवार से निःषुल्क टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इस इकाई में 3591 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। जिसमें कंपनी के 1241 नियमित कर्मचारी एवं 2350 ठेका कर्मचारी षामिल है। यहां संयंत्र परिसर स्थित मैना देवी हाॅस्पिटल में प्रषिक्षित चिकित्सक एवं नर्सों द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। पहले दिन 55 कर्मचारियों को कोविषिल्ड की पहली डोज लगाई गई। दूसरे दिन 77 कर्मचारियों ने टीका लिया। आज तीसरे दिन बुधवार को 76 लोगों ने टीका लिया। सतत् जारी इस अभियान में इन तीन दिनों में अब तक 208 लोगों ने टीका का पहला डोज लगवा चुके है। इधर जिला प्रषासन द्वारा चलाए गए 45 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण अभियान में संयंत्र के 367 कर्मचारियों ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों से टीका ले चुके हैं। जिनमें 124 कर्मचारियों ने टीका की दूसरी डोज भी पूरा कर लिया है। इस उम्र्र के षेष बचे कर्मचारी जिन्होंने कोविषिल्ड का टीका लगाया है। ऐसे कर्मचारियों को टीका की दूसरी डोज लेने की सुविधा कंपनी द्वारा प्रदान की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

