रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज़)आज भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी जिले में सेवा संगठन के तहत गरीब व मध्यम वर्ग परिवार तक कोरोना काल को लेकर जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम रखा गया है,जिसमे उनको उनकी जरूरत के हिसाब से राशन,सब्जी व अन्य सामग्री उपलब्ध कराना व वैक्सीन को लेकर जागरूकता,क्योंकि कोरोना को हराना है तो वैक्सीन लगवाना ही उसका उपाय है,आज इस कार्यक्रम के तहत बेलदुला खर्रा घाट में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिले के संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया व 50 से अधिक परिवारों को उनकी जरूरत के हिसाब से राशन वितरण किया गया,आज के इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए, नगर निगम के पूर्व सभापति व वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने महिला समूह व आमजन को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र के नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने इस कोरोना महामारी के देखते हुए सभी अन्त्योदय व मध्यम वर्ग परिवार को कैसे सहयोग करने का प्रयास किया है इस पर प्रकाश डाला व नगर निगम से हम किस तरह सहयोग प्राप्त किये उस पर प्रकाश डाला वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला ने बताया कि नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जहां समय समय पर गरीब और मध्यम परिवार को सहायता पहुचाने हेतु प्रयासरत है,वही दो दिन पूर्व ही नरेंद्र मोदी जी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अन्त्योदय परिवार को आगामी नवम्बर माह तक प्रति यूनिट 5 किलो चावल अतिरिक्त देने का वादा किया वही 18+ वाले सभी वर्ग को वैक्सीन निशुल्क कर दिया ताकि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन से अछूता ना रहे ताकि हम कोरोना को हरा सके,और उन्होंने क्षेत्र वासियो को विश्वास दिलाया कि वह और भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ का हर कार्यकर्ता इस कोरोना महामारी के काल मे आमजन के साथ खड़ा है और हर सम्भव मदद को तैयार है,आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकान्त सोमावार ने भी संबोधित किया, तथा भाजपा आई टी सेल के प्रदेश कार्यसमिति व सरगुजा सम्भाग प्रभारी पवन शर्मा,भाजपा एन जी ओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रतिंद राय,भाजपा रायगढ़ नगर मण्डल के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, रजनी देवांगन,युवराज ध्रुव सहित अन्य क्षेत्र वासी मौजूद थे,कार्यक्रम का संचालन युवा नेता सौरभ चौधरी ने किया !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

