● गिरफ्तार आरोपिया शशिकला महंत, उसके पति संतोष महंत और वेदांत साहू कई महिलाओं के साथ किये हैं धोखाधड़ी….
● कोतवाली पुलिस शशिकला महंत और वेदांत साहू को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर, आरोपी संतोष साहू को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार…. रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) 25/07/2020 को थाना कोतवाली में आवेदिका कुसुम मनहर पति प्रीतम मनहर उम्र 30 वर्ष निवासी ढिमरापुर रायगढ़ द्वारा एक संयुक्त हस्ताक्षर आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संतोष महंत, उसकी पत्नी शशि कला महंत एवं वेदांत साहू द्वारा मिलकर हॉस्टलों में खाना बनाने रसोईया का नौकरी लगवाने के नाम पर 9 महिलाओं से एक ₹30,000 वसूल किया गया है । इसी प्रकार इनके द्वारा करीबन 100 अन्य लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेकर सभी का मेडिकल टेस्ट कराया गया है किंतु ना तो किसी की नौकरी लगी ना ही किसी को इनके द्वारा रकम वापस किया गया है जबकि इनके द्वारा रकम वापस करने हेतु नोटरी इकरारनामा निष्पादित किया गया था । आवेदन पत्र पर कोतवाली पुलिस आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 517/2020 धारा 420 ,34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान पूर्व में दिनांक 27/07/2020 को आरोपी संतोष महंत पिता पलटन दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी चमड़ा गोदाम आदर्श नगर जूटमिल रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया था शेष आरोपी शशि कला महंत एवं वेदांत साहू फरार होने से प्रकरण में धारा 173 (8) सीआरपीसी अंतर्गत आरोपी संतोष महंत विरुद्ध दिनांक 24/09/2020 को अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया है । शेष आरोपीगण की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर एवं टीम जिसमें सहायक उप निरीक्षक जयमंगल निषाद, आरक्षक संजीव पटेल, महिला आरक्षक अलीशा टोप्पो शामिल थे , जिनके द्वारा आरोपियों के जूटमिल में देखे जाने की सूचना पर हिरासत में लिया गया । आरोपिया शशिमहंत पति संतोष उम्र 35 वर्ष निवासी चमड़ा गोदाम आदर्श नगर जूटमिल एवं वेदांत साहू उर्फ़ वेदानुग पिता गणेश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी मिट्ठूमुड़ा जूटमिल रायगढ़ को आज दिनांक 9/6/ 2021 को गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडिशियल रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया है । शीघ्र ही आरोपियों के विरूद्ध पूरक चालान पेश किया जावेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

