रायगढ़।कोरोना संक्रमण के बीच लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पूरे देश में फ्रंट लाइन पर अपने कार्यों का निष्पादन पूरी शिद्दत से कर रही है । विशेष कर कोविड के दौर में जिस प्रकार मीडिया ने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है एवं अपने जान जोखिम में डालकर जिले की पल पल की खबर जनता तक पहुंचाई है। रायगढ़ की प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं न्यूज़ पोर्टल के सभी सदस्य द्वारा निष्पक्ष होकर समाज तक हर आम और खास के अच्छे-बुरे कार्यों को सामने लाया जा रहा है, सभी का कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय है । रायगढ़ पुलिस पत्रकारिता की उच्च नैतिकता को बनाए रखने सदस्यों का समय-समय पर सम्मान किया जाता रहा है । कोविड को देखते हुए सभी सम्मानीय मीडिया साथियों की एक जगह उपस्थिति उचित नहीं होने से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री हेंमत थवाईत एवं विभिन्न मीडिया समूहों के प्रतिनिधियों, पत्रकारगण जिसमें श्री नवीन शर्मा, श्री रामचंद्र शर्मा, श्री अनिल रतेरिया, श्री आनंद शर्मा, श्री विनय पांडेय, श्री नंदू पटेल, श्री अविनाश पाठक, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री पंकज तिवारी, श्री युवराज सिंह आजाद, श्री सत्यजीत घोष एवं श्री प्रशांत तिवारी को आमंत्रित किया गया था । उपस्थित पत्रकारों से पुलिस अधीक्षक विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सभी सम्मानीय सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया एवं जिले के अन्य मीडिया के साथियों को पृथक से सम्मानित किया जावेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

