रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने
निगम के तीन दिवंगत कर्मचारियों के पुत्रों को अनुकम्पा आवेदन की प्रक्रिया के 24 घंटे के भीतर संज्ञान में लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया।
विदित हो कि अनुकंपा नियुक्ति को लेकर शासन के शिथिलीकरण नियम के अंतर्गत निगम के तीन दिवंगत कर्मचारियों के पुत्रों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। तीनों कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपने पद पर जॉइनिंग कर लिया ।
जैसा कि कोविड-19 से होने वाले मृत्यू को देखते हुए कर्मचारियों की जगह पर अनुकंपा नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने शिथिलीकरण का नियम जारी किया था ,जिनके अंतर्गत निगम प्रशासन में भी अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया की गई ।24 घंटे में अनुकम्पा देने वाले आयुक्त के प्रति परिवारजनों ने आभार जताया,परिवार के दुःखद क्षणों में आयुक्त की तत्त्परता ने एक बार फिर निगम के कर्मचारियों के मन मे अपना जगह बना लिया।
किस किस को मिली अनुकम्पा
दिवंगत कर्मचारियों के पुत्रों में संजय कुमार यादव पिता स्वर्गीय विजय लाल यादव को स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर एवम विनोद बरेठ स्वर्गीय खुशलाल बरेठ के पुत्र को सहा. राजस्व निरीक्षक पद पर तथा प्रदीप तिवारी पिता स्वर्गीय सूर्यमणि तिवारी जिनकी मृत्य कोविड से हुई के पुत्र को समयपाल के पद पर नियुक्ति दिया गया।
बताया जाता है आयुक्त ने अपने रिलीव होने से पहले ही से सबसे अधिक आवश्यक समझा और तत्परता से अनुकंपा नियुक्ति जारी किया देखने में आता है कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण वर्षों से लंबित रहते हैं और परिवार को अनायास परेशान होना पड़ता है इसकी गंभीरता को समझते हुए और सहानुभूति के साथ कमिश्नर ने त्वरित गति से कार्य को अंजाम दिया तीनों दिवंगत परिवार के लोगों ने आकर कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।
24 घंटे में नियुक्ति आदेश जारी होने के दूसरे दिन ही तीनों कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपने पद पर जॉइनिंग किया ।
निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि अपने अधिनस्त कर्मचारियो के आकस्मिक मृत्यु से शोकाकुल तो था ही
दिवंगत परिवार के सहायता के लिये सोचा इससे अच्छा अवसर नही मिलेगा, शासन ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियम में शिथिलीकरण किये है जिसके तहत निगम के दिवंगत कर्मचारियों के पुत्रों को कर्मचारी कल्याण अंतर्गत तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर ज्वाइनिंग कराया गया,तीनों युवा कर्मचारी को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने पद पर दायित्वों का निर्वहन करने कमिश्नर ने प्रेरणा दी। उन्होंने कहा तत्काल रुप से नियुक्ति पूरे परिवार को सहायता और सम्बल प्रदान करेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

