🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वनांचल ग्राम मल्दामाल में विधायक के साथ एसडीएम बी एस मरकाम और डिप्टी कलेक्टर डाॅ स्निग्धा तिवारी ने लगाए पौधे

On: June 10, 2021 2:05 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

महासमुंद – छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और सघन वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद क्षेत्र के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम मल्दामाल के हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था किंतु राजकीय शोक घोषित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था जिसे 10 जून को आयोजित किया गया. इस दौरान आंवला, अमरूद ,काजू , इमली, मुनगा और गुलमोहर जैसी प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया. हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर सघन वृक्षारोपण करने और हरा भरा वातावरण निर्मित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में ग्राम मल्दामाल के हाई स्कूल परिसर में जनपद पंचायत सरायपाली के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नंद, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी भास्कर, सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी बीएस मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ स्निग्धा तिवारी, पंचायत के सरपंच, सचिव, सहित ग्रामीण जनों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment