रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ग्राम पतरापाली, थाना कोतरारोड़ निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल सारथी की हत्या के मामले में ग्राम कांशीचुंआ, भूपदेवपुर के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, हत्या में शामिल दो और आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है । जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर अन्तर्गत ग्राम कांशीचुंआ में रहने वाले कन्हैया राठिया की परिचित युवती (19 वर्ष) दिनांक 27.05.21 को घर से बीना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां दिनांक 02.06.21 को थाना भूपदेवपुर में दर्ज कराई । भूपदेवपुर पुलिस और गुमशुदा युवती के परिजन उसे तलाश कर रहे थे । इसी बीच दिनांक 07.06.21 को युवती के परिजन कन्हैया राठिया को ग्राम पतरापाली, कोतरारोड़ में रहने वाले *छोटेलाल सारथी* के साथ जिला कोरबा के ग्राम सलिहाभाठा दमाउदरहा में रहने की जानकारी मिली । तब लड़की के परिजन उसे स्कार्पियो में लेने कोरबा गये, जहां से दोनों को वापस ग्राम जबलपुर(भूपदेवपुर) लेकर आये । जहां कन्हैया राठिया, उसका भतीजा टीकम राठिया, भांचा चैतन और लक्ष्मीप्रसाद राठिया दो अलग-अलग मोटर सायकल में छोटेलाल सारथी को बैठा कर *झिटीपाली जंगल* ले गए । लड़की को और अन्य परिजनों को स्कार्पियो वाहन में कांशीचुआ भेज दिये । झिटीपाली जंगल में छोटेलाल सारथी को चारों (कन्हैया राठिया, टीकम राठिया, चैतन राठिया और लक्ष्मीप्रसाद राठिया) लात, घुसा एवं डण्डा से मारपीट कर छोटेलाल सारथी की हत्या कर लाश को रोड किनारे जंगल, झाडियों के बीच छुपा दिये थे । मृतक के परिचित शशी कुमार यादव पिता चमार सिंह निवासी मुरालीपाली थाना भूपदेवपुर को आरोपियों के कृत्य की जानकारी लगी तो दिनांक 09/06/2021 को थाना भूपदेवपुर प्रभारी को जाकर घटना बताया । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर तत्काल घटनास्थल रवाना हुये । शव को दस्तयाब कर पोस्ट मार्टम कराये तथा प्रार्थी, गवाहों एवं संदेही कन्हैया राठिया, टीकम राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ किये । दोनों हत्या के अपराध को स्वीकारते हुये चैतन राठिया और लक्ष्मीप्रसाद राठिया के साथ घटना को अंजाम देना बताये है । आरोपी कन्हैया राठिया बताया कि *छोटेलाल सारथी पिता चैतराम सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन पतरापाली तालाब पारा थाना कोतरारोड जिला रायगढ* पिछले 10 सालों से इनके घर झाड़-फूंक करने आता था । छोटेलाल शादीशुदा व एक बच्ची का पिता था तथा घर परिवार में सबका विश्वासपात्र था, उसके द्वारा घर परिवार की लड़की को भगा ले जाने से सभी उससे नाराज थे, कोरबा से लाते समय गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिये । घटना के संबंध में भूपदेवपुर पुलिस मर्ग जांच पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 106/21 धारा 302, 201, 34 भादवि0 पंजीबद्ध कर आरोपी कन्हैया लाल राठिया एवं टीकम राठिया के निशांदेही पर मृतक के लाश को बरामद कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आलाजरब को जप्त किया गया है । आरोपीगण कन्हैया राठिया पिता सहदेव राठिया उम्र 31 वर्ष एवं टीकम राठिया पिता स्व. श्यामलाल राठिया उम्र 25 साल साकिनान ग्राम कांशीचुंआ तेंदुडीपा थाना भूपदेवपुर को दिनांक 09.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के अन्य आरोपी चैतन राठिया निवासी अंजोरीपाली एवं लक्ष्मीप्रसाद राठिया निवासी केनाभांठा खरसिया घटना समय से फरार है, जिनकी पतासाजी के लिये मुखबीर व स्टाफ लगाया गया है। आरोपियों की पतासाजी, विवेचना में थाना भूपदेवपुर प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू व थाना स्टाफ सउनि देवप्रसाद चौहान, प्र0आर0 जागेश्वर प्रसाद, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, त्रिभुवन सिदार, जक्शन बघेल, सुमीत उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

