रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 11 जून )जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन व कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा लाकडाउन के समय समाज के लोगों को जिस तरह शहरी क्षेत्रों के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में आर्थिक सहयोग पंहुचाया गया वह अद्भुत व सराहनीय कार्य है।
जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्चा मानव धर्म है इसलिये सभी प्राणियों में मनुष्य को श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि दया, क्षमा, प्रेम और परोपकार की भावना सिर्फ इन्हीं में देखने को मिलती है,उक्त बातें जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन व कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अरुण पण्डा ने कहा.
उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता अक्षय होता द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला अध्यक्ष अरुण पण्डा ने समाज के उन तमाम लोगो के प्रति आभार ब्यक्त किया है जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी के समय समाज के एक आह्वान पर स्वेच्छा से आपदा मद हेतु सहयोग कर जिले भर के हमारे बन्धुओं को सहायता दिया इसके लिये हृदय से आभार व भविष्य में भी इसी तरह समाज के कार्यो में आगे आकर राष्ट्र सेवा में भागीदारी निभाते रहेंगे।
प्रवक्ता अक्षय होता ने बताया कि 28 अप्रेल को जिला अध्यक्ष द्वारा एक अपील जारी कर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहयोग करने हेतु यथायोग्य राशि सहायता करने को कहा गया था जीस पर जिला भर से समाज के 234 प्रबुद्ध बन्दुओं ने आपदा मद में स्व प्रेरित राशि जमा एक कीर्तिमान रच दिया .
जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि समाज द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बरमकेला तहसील 22, लैलूंगा तहसील 21 रायगढ़ तहसील 17 तमनार तहसील 5 घरघोड़ा तहसील 5 व पुसौर तहसील में 28 परिवारों को आर्थिक/राशन सहयोग किया गया,सहयोग वितरण के समय समाज के लोगों ने सहायता के अलावा हर दुख सुख में समाज उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा भी दिलाया।
जिलाध्यक्ष अरुण पण्डा ने इस बिपदा काल मे बढ़चढ़ कर समाज सेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाने वाले तहसील रायगढ़ अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा,घरघोड़ा अध्यक्ष नीलांचल पण्डा,पुसौर अध्यक्ष गोकुल पण्डा व बरमकेला अध्यक्ष युधिस्ठिर दास व जिला उपाध्यक्ष गण गौरी शंकर होता,बिक्रम शर्मा,मोहित रथ टिकेश्वर मिश्रा, रमेश नन्दे मोहित सतपथी विनोद दास व डोंगरिपाली के जयराम पण्डा सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

