🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जशपुर विधायक धूस्का रोटी का आनंद लेते दिखे चौपाटी में

On: June 11, 2021 8:24 AM


जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़ 11जून 21) विधायक विनय भगत के फैंस ने सोशल मीडिया पर विधायक का धुसका खाते हुए फोटो पोस्ट किया है। जिस पर खूब लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। इस फोटो में विधायक विनय भगत चौपाटी पर बैठकर बारिश के मौसम में धुसका का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

लेकिन मामला तो यहां गड़बड़ा गया, क्योंकि जिले में कलेक्टर ने होटल रेस्टोरेंट और चौपाटी में बैठकर खाने की अनुमति अब तक दी ही नहीं है। ऐसे में एक बार फिर विधायक जी सवालों के घेरे में आ गए हैं।
बता दें कि जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी किया था कि दुकान, बाजार, ठेला-गुमटी खोलने के लिए शाम 6:00 बजे तक की अनुमति रहेगी। शाम 6:00 बजे के बाद दुकान खुली पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इन जगहों पर अभी डाइनिंग की अनुमति नहीं दी गई है केवल होम डिलीवरी के लिए परमिशन दी गई थी। होटल-ढाबा में खाना पैक कराकर घर ले जाने के लिए रात 9:30 बजे तक छूट दी गई थी।

गौरतलब है कि धुसका जशपुरियों का खास व्यंजन माना जाता है। ऐसे में जब विधायक भी ठंड़ीयों पर बैठकर इसका आनंद ले रहे हो तो इससे व्यंजन की खासियत और भी बढ़ जाती है। लेकिन यहां मामला बिगड़ गया कि विधायक जी corona गाइडलाइन को भूल गए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment