जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़ ) जिले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष की कवायद पूरी होने के बाद अब जिले भर के पदाधिकारियों के गठन के लिए संगठन को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। संगठन के सूत्रों के मूताबिक जिले भर के पदाधिकारियों की लिस्ट तो बनकर तैयार है और लगभग इस लिस्ट पर बड़े नेताओं की मुहर भी करीब करीब लग गयी है, लेकिन पदाधिकारियों की लंबी चौड़ी दावेदारो की कतार के चलते एक हप्ते पहले बनी लिस्ट को जारी करने से संगठन के पसीने छूट रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि भजयुमो के पदधिकारियो के गठन को लेकर एक पखवाड़े से पूरा संगठन लगा हुआ है और नए पदाधिकारियों की सूची एक हप्ते से तैयार की जा रही । सूची तैयार भी कर ली गयी थी और तैयार सूची के आधार पर आज पदाधिकारियों का नाम सार्वजनिक किया जाना था, लेकिन आज अचानक नए पदाधिकारियों की घोषणा की तिथि टाल दी गयी और अनुमान लगाया जा रहा है कि घोषणा होने में कम से कम 2 दिन के वक़्त और लग सकते हैं ।
घर से काम करना आपकी सोच से भी ज़्यादा मज़ेदार हो सकता है
संगठन के कुछ पदाधिकारियों से चर्चा करने पर उन्होंने ऑफ द रिकार्ड बताया कि कुछ और भी पदाधिकारियों के नाम जोड़ने पड़ सकते है इस वजह से अभी तक नए पदाधिकारियों की सूची जारी होने में विलंब हो रहा है । पहली बार मे बनी सूची को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिखाकर सहमति ली जा चुकी थी लेकिन संगठन में किसी तरह का कोई विवाद न हो इसके लिए संगठन और भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ी जिमेदारी देने पर विचार विमर्श में जुट गया है ।
भाजयुमो के जशपुर प्रभारी नितिन राय ने कहा कि बहुत ही जल्द सूची जारी हो जाएगी ।भजयुमो बहुत बड़ा परिवार है और संगठन का एक एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में लगा है ऐसे में सभी को एकसूत्र में बांधकर रखना भी बड़ी जिम्मेदारी है । दावेदारो की फेहरिस्त ज्यादा है लेकिन नए पदाधिकारियों के गठन को लेकर कोई विवाद नहीं है।
आपको बता दें कि भजयुमो जिलाध्यक्ष को लेकर भी संगठन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी आखिरकार पूर्व में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनाये गए भाजयुमो नेता अमन शर्मा के नाम पर सहमति बनी और उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

