देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
नेहरू चौक पेट्रोल पंप में प्रदर्शन कर नगर विधायक ने दर्ज कराया विरोध
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर कांग्रेस के द्वारा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप के सामने तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए कोरोना आपदा ‘पैसा कमाने का अवसर है. पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि ‘आज जब जनता कोरोना वायरस के संकट से त्रस्त है. महंगाई बढ़ती जा रही है. लोग भूखों मर रहे हैं. पेट्रोल एवं डीजल पर केंद्र सरकार ने लगातार शुल्क बढ़ा रही है, पेट्रोल 100 रूपये तक पहुंच गया है.
केन्द्र की मोदी सरकार के लिए कोरोना आपदा ”पैसा कमाने का अवसर है,,
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि, ‘जैसा मोदी जी कहते हैं आपदा में अवसर, उनके लिए कोरोना वायरस आपदा में अवसर है, पैसा कमाने के लिए पेट्रोल एवं डीजल महंगा, हर चीज में भ्रष्टाचार, हो रहा है, वर्ष 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार ने शपथ ली तब पेट्रोल का भाव लगभग 72 रुपये प्रति लीटर था और अब पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर हो गई है. नगर विधायक ने केन्द्र सरकार से मांग की कि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम कम होने का पूरा फायदा जनता को दिया जाए. उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार को केंद्रीय आबकारी शुल्क कम करना चाहिए ‘जब से मोदीजी आए हैं, तब से डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही है, ज्यादा शुल्क लगने लगा है.
नेहरू चौक पेट्रोल पंप में प्रदर्शन कर नगर विधायक ने दर्ज कराया विरोध
नगर विधायक ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने पिछले 7 साल में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर हैं।’ इस दौरान चंद्र प्रदीप बाजपाई, पंकज सिंह, मोती थावरानी, टाटा महाराज, बप्पी भंडारी, धर्मेश शर्मा, राकेश शर्मा, शेख अययुब, पार्षद रामा बघेल, समीर अहमद काशी रात्रे, बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, सतीश गोयल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, शहर संगठन, पदाधिकारीगण शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

