बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) सूरजपूर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र दरहोरा के जंगल में हाथी का शव मिला है,सूचना पर रायपुर से पीसीसीएफ श्री नरसिम्हा राव घटना स्थल पर पहुंच चुके है उक्ताशय की जानकारी डीएफओ सूरजपुर श्री डीपी साहू ने दी।
डीएफओ श्री साहू ने वायरलेस न्यूज़ को मोबाइल पर बताया कि हाथी की मौत की सूचना वहां के नजदीकी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच प्रत्यक्ष मुआयना किया एवं उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई , उन्होंने आगे बताया कि मरे हुए हाथी की उम्र 30 से 35 साल के आसपास होनी चाहिए, अचानकमार से डॉक्टर और डॉग स्क्वायड के टीम थोड़ी देर में पहंचने वाली है, तभी स्पष्ट हो पाएगी की हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है,फिलहाल मैं नही बता पाऊंगा ।
विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस संबंध में कोई जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रदेश में हाथियों के मौत की खबर कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई हाथियों की मौत हो चुकी है। राज्य में हाथियों की सिलसिलेवार मौत होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावित वन मंडलों से एक-एक अधिकारियों को शामिल करते हुए 10 लोगों की टीम बनाने का निर्देश दिया था और टीम को हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। हालांकि राज्य के उत्तर क्षेत्र के सरगुजा, कोरबा, सूरजपुर, रायगढ़, जशपुर और कोरिया जिले के घने जंगलों में बसे गांवों में हाथियों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष होने की खबरें भी अक्सर आती रहती हैं। इस बीच हाथियों के हमले से कई बार लोगों की जानें चली जाने की खबरें आती हैं तो कभी हाथियों द्वारा खेतों में घुसकर फसल खराब करने की खबर भी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

