🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रिश्वत लेते एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा,
पटवारी गिरफ्तार

On: June 11, 2021 4:18 PM

जगदलपुर 11 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /  ईओडब्लू एसीबी की एक टीम ने शुक्रवार को आज जगदलपुर के भानपुरी में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके बाद टीम के द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगहों में रिश्वत लेने के मामले सामने आ रहे थे। इसी कड़ी में जगदलपुर के भानपुरी क्षेत्र के एक आवेदक ने एसीबी को बताया कि पटवारी मुकेश कुमार बिसाई ने आवेदक से उगारपाल में हल्का नंबर 13 का नाम स्थानांतरण करने के एवज में 11 हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसके बाद आवेदक ने शुरू में 2 से 3 हजार रुपये दे भी दिया था। उसके बाद भी नाम स्थानांतरण नही किया जा रहा था। आवेदक ने मामले की जानकारी एसीबी को दिया। जिसके बाद एक टीम ने दोपहर को पटवारी मुकेश को रिश्वत के 8 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment