🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार

On: June 12, 2021 12:31 PM

जगदलपुर 12 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
दिनांक 11.06.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया/पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 11.06.2021 को रात्रि में संदीप नाम का व्यक्ति प्रार्थिया के रूम में जाकर, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और चिल्लाने की कोशिश करने पर मुंह बंद कर दिया था और छत से कुद कर भाग गया हैै. इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 171/2021 धारा 376 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मे लिया गया.

पुलिस अधीक्षक, दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुनेश्वरी नेरटी, उपनिरीक्षक संजय वट्टी, हमराह आरक्षक प्रकाश नायक, महिला आरक्षक पुनम नाग के टीम द्वारा प्रथम सुचना पत्र दर्ज होने उपरांत तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास पता तलाश कर, आरोपी संदीप तिवारी पिता लल्लन तिवारी निवासी प्रतापगंज पारा जगदलपुर को पकड़ा गया।

जिससे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 376 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment