कोतवाली पुलिस जुटी अज्ञात आरोपी की पतासाजी में
रायगढ़।आज दिनांक 14/06/2021 को राजीव नगर गली नं. 02 कोतरा रोड में रहने वाले गोसाई राम पटेल उम्र 47 वर्ष रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-14/06/2021 को इसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवरातों की चोरी अज्ञात आरोपी द्वारा की गई है । रिपोर्टकर्ता बताया कि इनकी पत्नि का दिनांक 05.06.2021 को देहात हो गया था। पत्नि के दाह संस्कार एवं दशगात्र हेतु मुल ग्राम कोमो थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा गया था । जाते समय राजीव नगर के मकान घर का चाबी पड़ोसी दूर के रिस्तेदार सौरभ पटेल पिता श्यामलाल पटेल को देखरेख हेतु दिया था । दिनांक 13.06.2021 को दशगात्र कार्यक्रम के लिये सामान एवं व्यवस्था हेतु गांव से कुछ लोग आकर रायगढ़ राजीव नगर वाले घर में सामान लेने गए थे जो उसी रात वापस गांव आ गए । सौरभ भी दशगात्र में शामिल होने गांव कोमा डभरा आया इस कारण वह 13-14 की दरमियानी रात घर में नहीं रहा, सुने घर का फायदा उठाकर कोई अज्ञात चोर ग्राउंड फ्लोर के मुख्य हाल में लगे दरवाजा का ताला तोडकर अंदर घुसा और बेडरूम में रखे गोदरेज कम्पनी के अलमारी का लाकर सब्बल से तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर कीमती 250000 रूपये को चोरी कर ले गया है तथा घर के अन्य सामाग्री की भी चोरी हुई है चेक कर बता सकते हैं, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कोतवाली थाने में अप.क. 770//2021 धारा 457,380 भादवि दर्ज कर विवेचना की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

