रायगढ़। पुलिस चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में स्टाफ लगातार तीसरे दिन चोरी, नकबजनी के दो संदिग्धों को पकड़ी है, जिनसे एक LED टीवी और पीतल के दो परात बरामद हुये हैं । जानकारी के अनुसार जूटमिल क्षेत्र में चोरियों पर अंकुश लगाने चौकी प्रभारी द्वारा अपने पेट्रोलिंग स्टाफ को लगातार संदिग्धों पर निगाह रखकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में आज पेट्रोलिंग स्टाफ को गांधीनगर जूटमिल के पास दो लड़कों को संदिग्ध हालत में LED TV बिक्री के लिये ग्राहक तलाश करने की जानकारी मिली, जिस पर उन्हें स्टाफ द्वारा कड़ी पूछताछ किया गया । दोनों 15 दिन पहले टीवी व बर्तन चोरी कर घर में छिपाकर रखना बताये ,जिसे उनके मेमोरेंडम पर चोरी का सामान बरामद किया गया है । संदेही अपना नाम 1- सागर चौहान पिता गंगाधर चौहान उम्र 21 वर्ष 2- योगेश सिंह उर्फ गोलू चौहान उम्र 23 वर्ष दोनो साकिनान मिठूमुड़ा चौकी जूटमिल के कब्जे से 01 नग LED टीवी, 02 नग परात पीतल *कुल जुमला रकम 35,000 रुपये* बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध चौकी जूटमिल में धारा 41(1-4)CRPC/379 IPC के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । जूटमिल पुलिस टीआई अमित शुक्ला के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन चोरों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है । आज की गई कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक फुलजेंस तिर्की, आरक्षक बनारसी सिदार सत्या यादव की सक्रिय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

