🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*टीआई के के सिंह की टीम ने कोरबा से आ रही 4 टन अवैध कबाड़ से भरी आयशर ट्रक पकड़ा

On: June 14, 2021 5:05 PM


रायगढ़।पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में कल दिनांक 13/06/2021 को वाहन चेकिंग दौरान शाम करीब 6:00 बजे उपरीक्षक एमडी जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, हमराह आरक्षक के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान घरघोड़ा की ओर से आ रही आईशर वाहन (मीडियम ट्रक) क्रमांक *CG12- AQ0448* को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर वाहन का चालक वाहन को तेजी से तमनार की ओर जाने वाली रास्ते में मोड़कर भागने लगा जिसे स्टॉफ वाहन से पीछाकर तमनार चौक के पास पकड़ी । वाहन में करीब 4 टन कबाड़ जिसमें वाहनों के पार्ट्स, लोहा, टीन के टुकड़े लोड था । कबाड़ के संबंध में वाहन चालक दिलशाद खान पिता अब्दुल करीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली जिला कोरबा से पूछताछ करने पर कोरबा से पूंजीपथरा के किसी प्लांट में माल छोड़ने आना बताया है। वाहन में लोड माल के संबंध में कागजात की मांग करने पर चालक कोई कागजात नहीं होना बताया । वाहन में लोड़ कबाड़ चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा कबाड़ 4 टन कीमती ₹1,76,156 का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment