किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध जिले की अब तक की बड़ी कार्यवाही
महासमुंद- महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में 14 जूनको पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मुखबीर से सूचना मिली की अवैध मादक पदार्थ का एक बड़ा खेप महासमुन्द होते हुए उत्तर प्रदेश व दिल्ली की ओर जाने वाला है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सूचना पर महासमुंद जिले के सरहदी क्षेत्रों के थाना/चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने व संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने हेतु निर्देेशित किया था। थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मुखबीर लगाकर संदिग्ध वाहनो पर नजर रखी हुई थी कि मुखबीर से सूचना मिला कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा एक ट्रक में लोडकर खरियार रोड़ से होते हुए महासमुंद की ओर जा रही है। जिसपर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियाररोड़ की तरफ से टाटा की 06 चक्का ट्रक क्रमांक UP 81 CT 3412 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया व वाहन की तलाशी ली गयी वाहन में 02 व्यक्ति बैठे मिले। चालक सीट पर बैठा ब्यक्ति अपना नाम देवेन्द्र सिंह पिता रमेश चन्द्र सिंह जाति गडरिया, निवासी हीरपुर थाना गोंड़ा जिला अलीगढ़ एवं उसके बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गुड्डु पिता बलबीर सिंह जाति जाटव निवासी बाढ़ोना थाना लोधा जिला अलीगढ़ उ0प्र0 का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन कटहल सब्जीयों से पुरा भरा हुआ था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से कटहल था कटहल को हटाने के बाद नीचे बोरिओं में भरा हुआ 10-10 किग्रा के पैकेट में भरा हुआ गांजा कुल 1100 सौ किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है यह कार्यवाही मादक पदार्थ पर की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह एवं टीम द्वारा की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

