🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ तथा जीआरपी के संयुक्त टीम ने पकड़े मोबाइल चोर

On: June 15, 2021 5:02 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ दिनांक 15/06/21) को गाड़ी संख्या 02833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस के एक यात्री विष्णु गोप पिता सामू अल्दा निवासी हाथी मुंडा झिंकपानी चाईबासा झारखंड के द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस बिलासपुर में एफ आई आर दर्ज कराया गया कि हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस में रायपुर से चक्रधरपुर जाते समय गाड़ी के बिलासपुर स्टेशन के पहले नींद खुलने पर अपने रखा विवो Y2 मोबाइल तथा पर्स जिसमें 2200 सौ रुपए रखा था अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है जिस पर थाना जीआरपी बिलासपुर द्वारा अपराध संख्या 25/ 21 अंतर्गत धारा 379 भारतीय दंड संहिता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया उपरोक्त मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर भास्कर सोनी तथा निरीक्षक जीआरपी बिलासपुर द्वारा टीम तैयार कर पतासाजी तथा छानबीन किया जा रहा था उसी क्रम में समय लगभग 00:30 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 के पूर्वी साइट बंद पड़े टी स्टॉल के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे दो व्यक्तियों को पूछताछ किया गया नाम पता पहला अजय आहूजा पुत्र विजय आहूजा उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 सासा टोली तिल्दा थाना नेवरा जिला रायपुर के पास से चोरी किया हुआ विवो Y20 मोबाइल तथा राजेश वर्मा पुत्र शिव कुमार वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी बोरई झिटी तिल्दा थाना नेवरा जिला रायपुर के पास से ₹2000 बरामद किया गया किया गया जिनके द्वारा पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया गया कि अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में यह मोबाइल और पैसा चुराए थे वापस तिल्दा जाने हेतु ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया जिन्हें न्यायालय द्वारा जिला कारागार दाखिल किया गया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment