दंतेवाड़ा,15 जून 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / कोरोना नक्सली संगठन के लिए घातक साबित हुई है। इसके चलते नक्सली संगठन का ढांचा चरमरा गया है। तीन नक्सली लीडरों की कोरोना से मौत हुई है।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि नक्सली संगठन में कोरोना संक्रमण व्यापक रूप से फैल चुका है। इसके कारण 3 डीवीसी सदस्यों की मौत हो चुकी है। एसपी ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग और सही उपचार के अभाव में मौतों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। वर्तमान में 8 डीवीसी सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली है।
उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे घर वापस आइए अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर दें। जिससे पुलिस उनका उचित उपचार कराएगी। इस तरह से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की जान की सुरक्षा होगी। ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों के कोविड-19 जांच की व्यवस्था की गई है, वहीं कोविड पॉजिटिव रोगियों को कोविड केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया जाता है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक कोरोना संक्रमित 6 नक्सली लीडर डिवीजन कमेटी सदस्य हैं, इनमें विनोद, आकाश,सोनू, क्रांति, राजेश और नंदू शामिल है। इनमें नंदू नक्सलियों की तकनीकी टीम का प्रभारी है, वहीं विनोद दरभा डिवीजन कमेटी का प्रभारी है। नक्सलियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने की वजह से नक्सली संगठन में कोविड-19 का प्रसार हो गया है। नक्सली संगठन में कोरोना संक्रमित नक्सलियों को अंतिम चरण में तेलंगाना उपचार हेतु भेजा जाता है। जहां तेलंगाना पुलिस द्वारा संक्रमित नक्सलियों को आसानी से गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान नक्सलियों की फूड सप्लाई बाधित होने के कारण से भी नक्सली संगठन में महामारी फैल गई। जिससे नक्सलियों को भारी क्षति पहुंची है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

