🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेस्टोरेंट में हुड़दंगियों ने की मारपीट, होटल संचालक और स्टाफ को आई चोटें, तफ्तीश में जुटी पुलिस

On: June 15, 2021 5:34 PM

जगदलपुर 15 जून 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)  शहर में लगातार असामाजिक तत्वों का हुड़दंग जारी है. बीती रात शहर के चित्रकोट रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुड़दंगियों ने जमकर मारपीट की. मारपीट में होटल संचालक और स्टाफ को चोटें आई है. मारपीट की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है.
बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि बीती रात युवकों का एक झुंड रेस्टोरेंट पहुंचा. किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट स्टाफ और संचालक से कहासुनी हुई. इसके बाद आरोपी युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर संचालक और स्टाफ से मारपीट की. वारदात की तस्वीर  रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.  मारपीट कर युवकों का झुंड मौके से भाग निकला.
होटल संचालक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है. इसके बाद मामले पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित किया गया है, जिसमें 2 युवक पुलिस की नजर में हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है. इधर हमले में घायल संचालक और स्टाफ का मुलायाजा अस्पताल में किया जा रहा रहा था ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment