● क्राईम मीटिंग में एसपी ने थाना, चौकी प्रभारियों को वारंटी व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के दिये निर्देश…रायगढ़।अनलाक होते ही जिले के शांत वातावरण में अपराध पैठ न जमा पाये इसके लिये पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ नई कार्ययोजना और ऊर्जा के साथ कार्य करते नजर आ रहे हैं । दो दिन पहले दिनांक 15/06/2021 को उनके द्वारा जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई थी । आज पुन: उनके द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ थाना, चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई है । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना प्रभारियों को संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु उल्लंघनकारियों पर कार्रवाई जारी रखने के साथ वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सहयोग व सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है । साथ ही कोविड व वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह की अफवाह फैलाने के मामले संज्ञान में आते हैं तो तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं । पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों को विवेचना त्रुटि रहित रहे, इस ओर विवेचकों को मार्गदर्शन करने कहा गया है तथा प्रभारियों को गंभीर पेंडिंग मामलों का समयावधि में विवेचना कर चालान पेश करने कहा गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा अनलाक में अपराधों के बढ़ने की संभावना जताते हुए थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत पेट्रोलिंग, गस्त एवं विजुअल पुलिसिंग पर कार्य करने कहा गया है । उनके द्वारा साइबर अपराध कम करने की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए ऑनलाइन ठगी के मामलों में पुलिस अधिकारी द्वारा पीडित के रकम रिकवर हो इसके लिये पूरा प्रयास करने कहा गया है । क्राईम मीटिंग में थाना, चौकी प्रभारियों को वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने निर्देशित किया गया है, तथा सीएसपी एवं एसडीओपी को चिटफंड के मामलों का निकाल कराने व सूदखोरी, अवैध शराब, कबाड़ व सट्टा पर अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विशेष अभियान बाद लगातार सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन व उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही कराने का निर्देश राजपत्रित अधिकारियों को दिया गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा मानसून को लेकर संभावित अतिवृष्टि के लिए थाना प्रभारियों को विशेष तैयारी करने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे जान, माल की क्षति को रोकी जा सकें । सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी तरीके से ट्रैफिक नियमों के अनुपालना लोगों से कराने के निर्देश एसपी द्वारा सभी प्रभारियों को दिया गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को अनावश्यक शिकायत जांच लंबित रखने पर उनके द्वारा संबंधित थाना प्रभारी एवं जांचकर्ता अधिकारी पर कार्रवाई करना बताया गया है । उनके द्वारा प्रभारियों को स्टाफ पर नियंत्रण रखने एवं आमजन व थानें में आये अभियोगी से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है । क्राईम मीटिंग में एडिशनल एसपी आईयूसीएडब्ल्यू, एडिशनल एसपी कन्ट्रोल रूम, सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू, आरआई एवं थाना, चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

