★ जनता कांग्रेस ने संक्रमण काल मे असमय जान गवाने वालों के लिए रखा मौन।
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 17.06.2021) आज बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में जोगी कांग्रेस द्वारा शहर समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। आज की बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन को मजबूत करने, अनुशासन के साथ आगे बढ़ने, जनहित के मुद्दों पर जमीनी लड़ाई लड़ने एवं पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस को मनाने की रूप रेखा तैयार करने हेतु चर्चा की गई। जिसके अंत में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित हुए साथ ही बैठक के समापन के पूर्व बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण से असमय मृत्यु को प्राप्त करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा। बिलासपुर जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने कहा की अब जनता कांग्रेस जोगी जी की भांति बेहतर बिलासपुर बनाने की ओर कार्यरत रहेगी पार्टी आक्रमक शैली और जनहित की लड़ाई पर अपनी सारी गतिविधियों को केंद्रित रखेगी साथ ही जनता के उन मुद्दों को जिन्हें शासन एवं प्रशासन नजरअंदाज करता है उन्हें मुकाम तक पहुंचाने जमीनी स्तर पर आंदोलनरत भी रहेगी। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे साथ ही कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए जिसमें की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से तत्काल निष्कासन हेतु कार्यवाही का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही, पार्टी ने एक "रैपिड एक्शन टीम" बनाने का भी प्रस्ताव पारित किया एवं शहर को आठ जोनों में बांटकर कार्यकारिणी बनाने की कवायद तेज की गई बैठक में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी ने अपने विचार रखे एवं अंत में 2 मिनट के मौन के साथ बैठक का समापन किया गया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी, वहाब अली, विजय सिंह राजपूत, फूलचंद लहरे, गुड्डा कश्यप, दीपक राही, सुब्रत जाना, सुनील वर्मा, अंकित मिश्रा,ललीता भरद्वाज, दिलदार खूंटे, रितेश बाजपेयी, संतोष मेश्राम,मेडी यादव,कमल जायसवाल, सागर मंगेशकर,अभिषेक दिवाकर, इकराम हुसैन, विपिन टाइटिस उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

