🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग:- सिने एसोसिएशन मुख्यमंत्री को पत्र लिखा सिनेमा हाल मालिकों की माली हालत ठीक नहीं, जल्द खोलें : लुंनकड़

On: June 19, 2021 3:17 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) सेंट्रल सर्किट सिने एसोसियेशन के छत्तीसगढ़ प्रभारी शांतिलाल लुंकड़ ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया कि कोरोना आपदा आने के कारण 2020 में 15 मार्च से सिनेमाघर जो बंद हुआ तो 15 नवंबर 2020 तक बंद रहा था। उस पर भी इस साल मार्च तक कुछ ही सिनेमाघर चालू हो पाए थे कि अप्रैल माह लगते ही फिर से लॉकडाउन लग गया। इस तरह दो महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघर बंद पड़े हैं। सिनेमाघर संचालकों की माली हालत काफी खराब हो चुकी है। कुछ सिनेमाघर हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं और कुछ ताला लगने की कगार पर हैं। सिने सर्किट एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सिंगल स्क्रीन सिनेमा व्यवसाय को शुरु करने की अनुमति दें एवं संपत्ति कर, बिजली बिल व जीएसटी में छूट प्रदान करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment