रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं श्री दूधाधारी मठ तथा श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुदर दास जी महाराज अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ पहुंचे, यहां विश्राम गृह में पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया संयोग से राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के आग्रह पर नगर के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी तत्पश्चात वे अपने सहयोगियों सहित रायगढ़ नगर में संचालित श्री चक्रधर गौशाला के निरीक्षण के लिए उपस्थित हुए यहां उन्होंने पशु चिकित्सकों से जानना चाहा कि बरसात के पूर्व संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए गौवंशियों का टीकाकरण पूरा हुआ या नहीं ? विभागीय डॉक्टर ने उन्हें बताया कि गलघोटू, खुरहा -चपका एवं एक टंगिया बीमारी से बचाव का वैक्सीनेशन का काम पूरा हो चुका है! उन्होंने गौशाला संचालन समिति से पूछा कि कोरोनावायरस के संक्रमण काल में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा संचालक समिति के सदस्यों ने उन्हें अवगत कराया कि गौ माता की कृपा से सब काम बहुत अच्छे से पूरा हुआ, सबसे बड़ी बात यह रही कि गौशाला में कार्य करने वाले किसी भी कर्मचारी को ना तो कोरोना हुआ और ना ही किसी की मृत्यु हुयी ,उन लोगों ने कहा कि यह गौ माता की आशीर्वाद का प्रत्यक्ष प्रमाण है, उत्तर सुनकर राजेश्री महन्त जी बहुत प्रसन्न हुए, उन्होंने उनके आस्था एवं श्रद्धा भक्ति की सराहना की और कहा कि गौ माता विश्व की माता है उनकी आशीर्वाद से हम सब का निरंतर कल्याण ही होगा हमें निरंतर उनकी सेवा करनी ही चाहिए, इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के द्वारा गौ माता की सेवा के क्षेत्र में विशेष प्रयत्न किया जा रहा है।
शोक संतप्त परिवार से मिले राजेश्री महन्त जी
गौशाला निरीक्षण के पश्चात राजेश्री महन्त जी महाराज छत्तीसगढ़ शासन के प्रथम जल संसाधन मंत्री स्वर्गीय शक्राजीत नायक के परिवार से मिले, यहां विधायक प्रकाश नायक ने उनका स्वागत किया राजेश्री महन्त जी ने अपने सहयोगियों सहित नायक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उनके कार्यकाल में बिताए हुए समय तथा स्नेह को याद किया। तत्पश्चात वे जिला जांजगीर चांपा के नव पदस्थ कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला जी के निवास स्थल पर जाकर भेंट मुलाकात की उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ल जी अभी मातृ शोक में हैं उन्होंने उनके पिता श्री एवं परिवार जन से मिलकर शोक संतप्त आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ईश्वर से कामना की, कि उन्हें अपनी शरण में चिर शांति प्रदान करें।
प्रिय परिचितों के निवास भी पहुँचे महंत
रायगढ़ से शिवरीनारायण वापस होने के पूर्व राजेश्री महन्त जी ने अपने परिचित प्रिय दीपक आचार्य व दूबे परिवार के निवास में भी पहुंचकर भेंट मुलाकात की, इन सभी कार्यक्रमों में विशेष रुप से रायगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस के महामंत्री विकास शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम, गायक कलाकार दीपक आचार्य, पूर्व पार्षद लक्ष्मण महिलाने, गणेश घोरे पूर्व पार्षद श्यामलाल सारथी के अतिरिक्त जनपद सदस्य कमलेश सिंह, विजय कुमार त्रिवेदी, देवा लाल सोनी, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग से डॉ अमित जैन तथा पशु चिकित्सा अधिकारी, पुलिस प्रशासन के लोग, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

