🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ एनएसयूआई ने राकेश पाण्डेय व कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स को बांटा गया छाता व रेनकोट

On: June 20, 2021 2:07 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश nsui के निर्देश पर रायगढ़ nsui ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मी,मीडियाकर्मी, व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाता व रेनकोट का वितरण किया, उक्त कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हुआ जिसमें रायगढ़ nsui ने भी सहभागिता निभाया । प्रदेश nsui उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने बताया कि जननेता राहुल गांधी के जन्मदिन को कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स की सेवा करके मनाया गया क्यूंकि वर्तमान परिस्थितियों में जब देश कोरोना काल से गुजर रहा है तो यही फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत करके लोगो की सेवा की व उनका सेवा व सम्मान करना हमारा कर्तव्य है जिसके मद्देनजर आज कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स को छाता व रेनकोट वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में में जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री शाखा यादव,महामंत्री विकास शर्मा,एनएसयूआई कार्यकारी जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन व अनुराग गुप्ता, नितिन शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, शाकिब अनवर, योगेश यादव, कौशल मैत्री, रजौल , शेख उबैद, मो हसन, भूपेंद्र महंत, उरेंस लहरे, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment