बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सरकार के 7 सालों में बढ़ी महंगाई को लेकर एक सीडी जारी की। साथ ही उन्होंने महंगाई के खिलाफ 20 जून को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है,इसी तारतम्य में प्रदेश के अन्य जिलो कि तरह रायगढ़ जिले में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किआ है, कोरोना महामारी के चलते महिला कांग्रेस का ये प्रदर्शन वर्चुअल तरीके से किआ,रायगढ़ महिला कोंग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार के नारे के साथ 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन आज देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा देश कह रहा है, बस करो मोदी सरकार, रहम करो मोदी सरकार और शर्म करो मोदी सरकार।
देश में बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, एक वक्त था लोग कहते थे दाल रोटी खाएंगे प्रभु के गुण गाएंगे। लेकिन मोदी सरकार के सात साल बाद आलम यह है कि दाल रोटी भी बहुत मुश्किल से नसीब हो रही है।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की वो नेत्रियां भी चुप हैं, जो गले में गैस सिलेंडर टांग कर प्रदर्शन करते थीं। महिलाओं की हालत खराब है। केंद्र सरकार अब मुह दिखाने के काबिल नहीं है। कांग्रेस नेत्री अरुणा चौहान ने भी देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.07.09पहली बारिश के साथ लजीज सरई पुटू अथवा बोड़ा की धमक छत्तीसगढ़ के बाज़ार में,बिलासपुर में बेलगहना वनांचल से पहुंच रहा सीजन में अकेले बस्तर के लोग 5 से 7 लाख रु.की बोड़ा चट कर जाते है
छत्तीसगढ़2026.07.09दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 12 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर स्थापित है आधुनिक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम*खतरे का स्तर बढ़ते ही संबंधित अधिकारियों के मोबाइल पर तत्काल अलर्ट मेसेज
Uncategorized2026.07.08बिलासपुर स्टेशन के गेट क्रमांक-4 स्थित एस्केलेटर 08 से 10 जुलाई 2026 तक आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बंद रहेगा*
Uncategorized2026.07.08खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपोलो हॉस्पिटल, सेंट्रल किचन सहित कई स्थानों पर क्लीन फूड की जांच की साफ सफाई रखने सख्त हिदायत दी


