राजधानी में जुटेंगे जोगी कांग्रेसी, सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन का होगा आगाज
छत्तीसगढ़ी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है जनता कांग्रेस – भगवानू
रायपुर,(वायरलेस न्यूज़) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा दिनांक 21 जून 2021 को छत्तीसगढ़ राज्य की पहली मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस अपना पांचवा वर्षगांठ स्थापना दिवस पूर्ण करने जा रही है । इस दौरान राज्य भर में जनता कांग्रेसी सादगी के साथ स्थापना दिवस मनाएँगे। इसी कड़ी में राजधानी के सिविल लाइन स्थित अनुग्रह में जिला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पार्टी संस्थापक राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी को याद किया जाएगा और कोरोनाकाल में मृत लोगों के लिए 2 मिनट मौन धारण करते हुए श्रध्दांजलि अर्पित करेंगे। वहीं 5 वाँ स्थापना दिवस के शुभअवसर पर पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित जोगी छत्तीसगढ़ की जनता के नाम संदेश देंगे साथ ही सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन का आगाज करेंगे।
भगवानू नायक ने कहा संघर्ष के पाँच साल कैसे व्यतीत हो गए पता भी नहीं चला। कल तक जो लोग हमारी पार्टी भविष्य के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे आज उन पार्टीयो का अस्तित्व खतरे में है और उन नेताओं का भविष्य खतरे में है । वहीं हमारी पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के नेतृत्व में कवर्धा से लेकर बस्तर, रायपुर से लेकर सरगुजा तक चारों दिशाओं और सभी जिलों में जनता कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ा हो रही है और लगातार छत्तीसगढ़ सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज उठा रहे है। हमारी पार्टी के माध्यम से अब छत्तीसगढ़ में अब नए नेता तैयार हो रहे जो छत्तीसगढ़ की सेवा में मर मिटना चाहते है। हम ऋणी है युग पुरूष स्व जोगी जी के जिन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नई मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल का गठन कर छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखकर कर चले गए। जो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया को सिरमौर बनाएगा ।
भगवानू नायक ने कहा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की बुलंद आवाज है जो छत्तीसगढ़ी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जनता काँग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार जिसका हर सदस्य छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढिया प्रथम के मूल सिद्धांत पर काम कर रहा है। जिन्हें पद, पैसा और पॉवर से प्रेम था और सत्ता का सुख की भूख थी वो लोग चले गए लेकिन जिन्हें छत्तीसगढ़ से प्रेम है और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करना चाहते है, वो लोग साथ है और संघर्ष कर रहे है और हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक छत्तीसगढ़ में स्वराज नहीं आ जाता।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

