रायगढ (वायरलेस न्यूज़) :- भाजपा पार्षद दल ने आज नवपदस्थ निगम आयुक्त से सौजन्य मुलाकात करते हुए बधाई दी और बतौर विपक्ष शहर विकास के लिए कदम ताल का वादा किया l इस मुलाकात के सिलसिले में भाजपा नेत्री निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोंलकी ने मीडिया से चर्चा के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडेय उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव से राय शुमारी करने के बाद सचेतक अशोक यादव शैल कौशलेश मिश्र ईश कृपा तिर्की ,सुमित्रा खोलू सारथी,पुष्पा निरंजन साहू सरिता महेश शुक्ला,रिमझिम मुक्तिनाथ, रूपचंद पटेल ,नारायण पटेल पदुम लाल प्रजा महेश कंकरवाल सोमेश साहू की मौजूदगी में नवपदस्थ आयुक्त एस जयवर्धन से सौजन्य मुलाकात की l पूनम सोलंकी ने विभिन्न वार्डो की बुनियादी समस्याओ से अवगत कराते हुए संधारण मद से होने वाले निर्माण कार्यो में भेदभाव का आरोप लगाया l सत्ता धारी दल से जुड़े पार्षदो के वार्ड में इस मद से मनमाने कार्य स्वीकृत किये जा रहे है जबकि भाजपा पार्षद वाले वार्डो में केवल चार कार्यो की स्वीकृति दी जा रही है l इस तरह का भेदभाव स्वीकार्य नही होगा l भाजपा नेत्री ने इसे ओछि राजनीति करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता किसी भी दल को वोट दे लेकिन जीत के बाद पार्टी विशेष का जनप्रतिनिधि नही होता अपितु पुरे वार्ड की जनता का जनप्रतिनिधि होता है l निगम में ऐसी परंपरा की शुरुवात से भेदभाव की राजनीति की बुनियाद मजबूत होगी और आम जनता के मध्य स्वस्थ राजनीति का संदेश नही जाएगा l सचेतक अशोक यादव ने साफ सफाई की व्यवस्था को थूक पालिस करार देते हुए कहा कि सफाई अभियान फ़ोटो खींचाउ अभियान बन कर रह गया l वही पार्षद नारायण पटेल ने जल आवर्धन योजना से जुड़ी समस्याओ के बारे में अवगत कराया l पार्षद रूप चंद पटेल ने जर्जर भवन की समस्याओं से अवगत कराया l पार्षद पुष्पा निरंजन साहू ने बताया कि संधारण मद से केवल एक ही कार्य स्वीकृत हुआ है जबकि बहुत से कार्य शेष है l पार्षद पदुम लाल प्रजा ने कहा नाली निर्माण का कार्य लंबित है इस वजह से वार्ड वासियो को परेशानी हो रही है l नेता प्रतिपक्ष पूनम ने कहा कि भाजपा नगर विकास के कार्यो में बाधा नही बनेगी वही गलत का विरोध करने से भी नही चुकेगी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

