एन जी टी के तहत होंगे तालाबो के कार्य-जानकी काट्जू
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू एवम एम आई सी मेम्बरों ने तालाब सौंदर्यीकरण के दिशा में विशेष पहल करते हुए शहर के मिट्ठूमुड़ा अंतर्गत वार्डों में जाकर तालाबो का निरीक्षण किया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी अंतर्गत तालाबो के संवर्धन एवम संरक्षण के लिये योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है,और उनके मंशानुरूप समस्त जिलों में तालाबो के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है उसी क्रम में नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू अपने एम आई सी मेम्बर राकेश तालुकदार,शौक़ी बघेल और निगम की टीम के साथ वार्ड क्रमांक 36 ,37 ,38 के क्षेत्रो का निरीक्षण कर वहां के तालाबो का जायजा लिया जिनके जीर्णोद्धार की आवश्यकता दिखी।
वार्ड पार्षद विनोद महेश ने बताया कि हमारे वार्ड में महापौर मैडम एवं नगर निगम टीम का दौरा था वार्ड के दर्री तालाब का निरीक्षण किया गया साथ ही साथ उसमें जो गंदा पानी जा रहा है निस्तारिकरण के लिए योजना बनाया गया है जिसके लिए मैं महापौर मैडम एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं हमारे वार्ड के लोगों को गंदा पानी से तो निजात मिलेगा ही साथ ही स्नान आदि की सुविधा भी मिल जाएगी उम्मीद करता हूं जल्द से जल्द यह कार्य योजना आरंभ हो ।साथ ही साथ वार्ड क्रमांक 37 के मिट्ठू मुड़ा में जो तालाब है उसका भी निरीक्षण किया गया उसका भी बहुत जल्द सौन्दर्यीकरण का कार्य आरंभ होगा। दोनों तालाब के नाम से भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही थी जबकि स्पष्ट रूप से बताना चाहूंगा कि मिट्ठू बड़ा तालाब का ही वृहद स्तर पर सौन्दर्यीकरण होगा आशा करता हूं बहुत जल्द सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ हो जाये।
पार्षद नवधा परदेशी मिरी ने भी सौंदर्यीकरण के साथ तालाबो के संरक्षण की जरूरत बताई उन्होंने बताया कि क्षेत्र से नालों के पानी तालाब में आकर भर जाते है जिससे तालाब प्रदूषित हो जाता है जल्द से जल्द इनके जीर्णोद्धार की दरकार है।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि आज 36 37 व 38 नम्बर वार्ड गए थे तालाबो के संरक्षण एवम सौंदर्यीकरण का जायजा लिये जिसका कार्य एन जी टी के तहत किया जायेगा तालाबो में पचरी,बाउंड्रीबाल वृक्षारोपण कर सौन्दर्यीकर्ण कर आम जनमानस के लिये उपयोगी बनाई जाएगी।इंजीनियर को स्टीमेट बनाने निर्देशित किया गया है तत्पश्चात उसे राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

