बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सिम्स बिलासपुर में एसईसीएल के सहयोग से 200 बिस्तरों का समर्पित कोविड वार्ड बनाया जा रहा है। इस हेतु एसईसीएल ने सीएसआर मद से लगभग 6.16 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। आज एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में एक अनौपचारिक आयोजन में कम्पनी के निदेशक (कार्मिक सह वित्त) श्री एस.एम. चैाधरी के करकमलों से 20 प्रतिशत एडवांस की राशि का चेक रूपये लगभग 1 करोड़ 23 लाख की राशि जारी की गयी। सिम्स प्रबंधन की ओर से इस अवसर पर डाॅ. पुनित भारद्वाज, संयुक्त निदेशक सह मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं डाॅ. विवेक शर्मा वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्यालय सीएसआर टीम से श्री चन्द्र कुमार पाठक मुख्य प्रबंधक तथा श्री सम्पत गेलम सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।
विदित हो कि सिम्स हाॅस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड तथा सर्जिकल वार्ड को रिनोवेट एवं विस्तारित करके कोविड वार्ड बनाए जाने की योजना है।
बिलासपुर शहर के लिए कोरोना महामारी के दौरान एसईसीएल ने सीएसआर के जरिए कई कामों के लिए वित्तीय सहयोग दिया है जिसमें आक्सीजन सिलेण्डर, टेस्टिंग किट एवं अन्य मेडिकल उपकरण क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को 25 लाख रूपये, जिला कोविड अस्पताल बिलासपुर में 200 बेड तथा 120 चैनल आक्सीजन सप्लाई लाईन, शहर के भारतीय नगर तथा सरकण्डा मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के लिए लगभग 1.50 करोड़ रूपये व सिम्स में आरटीपीसीआर टेस्टिंग मशीन तथा सेम्पल संग्रहण के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था हेतु लगभग 34 लाख रूपये का वित्तीय सहयोग प्रदाय किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

