● आरोपियों पर लैलूंगा थाने में पशुक्रूरता का अपराध दर्ज…. रायगढ़।आज दिनांक 22/06/2021 के दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एलपी पटेल को ग्राम तोलमा रक्सामुड़ा जंगल से ओडिसा की ओर कुछ मवेशी तस्कर कृषिधन मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते, हांकते हुए सलाटर हाउस, सिकाजोर उड़ीसा बाजार ले जाने की सूचना मिली । थाना प्रभारी लैलूंगा एलपी पटेल बिना समय गंवाये हमराह उपनिरीक्षक बीएस पैकरा, प्रधान आरक्षक सोमेश कुमार गोस्वामी, जयशरण चन्द्रा, आरक्षक अमरदीप एक्का, मयाराम राठिया, लवकिशोर साय, राजू कुमार तिग्गा के साथ ग्राम तोलमा रक्सामुड़ा जंगल पहुंचे । जहां पुलिस पार्टी को देखकर दो व्यक्ति बड़ी तेजी से मवेशियों को आगे ले जाने लगे, जिन्हें पकड़े पूछताछ करने पर मवेशियों को बुचडखाना(सलाटर हाउस) ले जाने की जानकारी स्पष्ट हुई । पकड़े गये आरोपी 1- उत्तम यादव पिता जोगेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष निवासी पीठाआमा थाना बागबाहर जिला जशपुर हाल मुकाम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर 2- मोहन यादव पिता गणेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पीठाआमा थाना बागबाहर जिला जशपुर हाल मुकाम शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर के कब्जे से स्कूल 49 नग कृषिधन मवेशी को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया, जिन्हें उचित देखभाल के लिए गांव के सरपंच एवं पंचगणों को गोठान में रखने सुपुर्द किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना लैलूंगा में धारा छत्तीसगढ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

