रायगढ़ -(वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान विचारक आदरणीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिनके बलिदान दिवस 23 जून को जिला भाजपा के द्वारा अपने सभी मण्डलस्तर तक मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैइस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए रायगढ़ शहर मंडल के संवाद प्रमुख कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि रायगढ़ नगर दक्षिण मंडल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिनके ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुण्यस्मरण कार्यक्रम में रायगढ़ जिले की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय जी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के आतिथ्य में प्रातः 10 बजे संपन्न होगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है इस हेतु दक्षिण मंडल के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा एवं महामंत्री द्वय राजेंद्र ठाकुर एवं मुक्ति नाथ सहित सभी ने कार्यकर्ताओं से सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर रायगढ़ शहर के चांदमारी क्षेत्र में स्थित होमगार्ड के मैदान में सुबह 11:30 बजे लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय जी एवं ओ पी चौधरी जी की उपस्थिति में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम कोविड नियमों के तहत किया किया जावेगा। जिसके लिए शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम एवं महामंत्री द्वयडिग्री लाल साहू एवं शक्ति अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर कार्यक्रम को भव्य बनाने जुटे हुए हैं।
जिला भाजपा कार्यालय में भी संगोष्ठी एवं पुण्य स्मरण कार्यक्रम
रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में भी सांसद श्रीमती गोमती साय जी एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में 12 बजे दोपहर को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा,जिला कार्यालय मंत्री एवं सहप्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, शहर मण्डल अध्यक्ष एवं शशिकांत शर्मा, दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष होंगे। आप सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

