● आरोपी के ठिकानों पर छाल टीआई व स्टाफ लगातार दे रहे थे दबिश, ग्राम बर्रा में पकड़ा गया आरोपी
रायगढ़।आज दिनांक 22/06/2021 को छाल थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले एवं स्टाफ द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी यमकुमार राठिया को उसके गांव बर्रा आने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया है, आरोपी माह काफी समय से गिरफ्तारी के भय से लुकछिप रहा था । जानकारी के अनुसार दिनांक 21.04.2021 को *थाना छाल* में युवती द्वारा ग्राम बर्रा निवासी यमकुमार राठिया पिता रामायण राठिया (24 साल) के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर आवेदन पत्र पर अप.क्र. 83/2021 धारा 376,506 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । युवती के अनुसार यमकुमार राठिया हाटी में वनरक्षक के पद पर कार्यरत था । वर्ष 2018 में उससे जान परिचय हुआ था । यमकुमार राठिया परिवारजनों से जान पहचान होने से दिनांक 21.03.2019 को घर आकर शादी का प्रस्ताव रखा । उसके बाद से घर आना-जाना करता था, इसी बीच यमकुमार अपने क्वाटर ले जाकर युवती को शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाया । दिनांक 02.04.2021 को यमकुमार फोन कर युवती को शादी नहीं करूंगा कहने लगा और दोनों के रिस्तों के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था । अपराध पंजीबद्ध के बाद से आरोपी फरार था, छाल टीआई विवेक पाटले व स्टाफ लगातार आरोपी के घर एवं उसके मिलने के ठिकानों पर उसकी जानकारी ले रहे थे । आज आरोपी के ग्राम बर्रा में देखे जाने की सूचना पर टीआई पाटले स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

